न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा
Home » क्राइम » बेटी ने पति संग मिलकर पिता के घर में की लाखों की चोरी, तीन गिरफ्तार

बेटी ने पति संग मिलकर पिता के घर में की लाखों की चोरी, तीन गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की: पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक बेटी ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर पिता के घर से करीब 90 लाख की चोरी की।

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लगभग ₹60 लाख की नकदी, गहने, फूड सप्लीमेंट और चोरी में इस्तेमाल की गई आई-20 कार बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने अपने पहले पति से तलाक के बाद घर वालों की मर्जी के बिना एक जिम ट्रेनर अजीम से शादी कर ली थी। अजीम का बिजनेस घाटे में था और उस पर काफी कर्ज हो गया था। महिला को पिता के पुराने मकान में रखे पैसों की जानकारी थी। दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई और 10 अप्रैल को अजीम ने मकान से कैश चुरा लिया।

पुलिस ने आरोपियों के किराए के मकान और दुकानों से नगदी, गहने व अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों में अजीम, उसकी पत्नी और उसका भाई वसीम शामिल हैं। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम की सतर्कता से घटना का सफल खुलासा हो सका।

ALSO READ  हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे में चाकू की नोक पर हुई लूट का किया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 5 9
Users Today : 304
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 5 9
Users Today : 304
Users Yesterday : 1179