न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » क्राइम » पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की गला घोंटकर हत्या, फिर शव के नीचे सांप दबाया

पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की गला घोंटकर हत्या, फिर शव के नीचे सांप दबाया

(शहजाद अली हरिद्वार)मेरठ। यूपी के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

मामला बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का है। मृतक अमित कश्यप उर्फ मिक्की (25) मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। शनिवार रात वह खाना खाकर सोया था, तभी उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरजीत के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद उन्होंने शव के नीचे सांप दबा दिया ताकि मौत को हादसा दिखाया जा सके।

सुबह जब परिजन अमित को जगाने पहुंचे, तो उसका शरीर ठंडा था और हाथ के नीचे एक जिंदा सांप दबा मिला। शरीर पर सांप के डसने के 10 निशान देख परिजन को लगा कि मौत सांप के काटने से हुई है। लेकिन बुधवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने चौंका दिया। रिपोर्ट में सामने आया कि अमित की मौत दम घुटने से हुई थी, न कि सांप के जहर से।

शक के आधार पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि हत्या में उसका प्रेमी भी शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला प्रेम प्रसंग और धोखे की खौफनाक मिसाल बन गया है।

ALSO READ  फर्जी चोटें बनाकर मेडिकल चिट लेने पहुंचे युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728