न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » घटना » तेज रफ्तार इनोवा ने मारी पुलिस चेतक को टक्कर, दो सिपाही गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार इनोवा ने मारी पुलिस चेतक को टक्कर, दो सिपाही गंभीर रूप से घायल

(शहजाद अली हरिद्वार) मंगलौर सालियर बाईपास पर शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।गश्त पर निकली गंगनहर कोतवाली की पुलिस चेतक बाइक को एक तेज रफ्तार इनोवा टैक्सी ने पनियाल कट के पास जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चेतक वाहन के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार कांस्टेबल बृजपाल और बाबूराम सड़क पर जा गिरे। दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे के समय पुलिस टीम हाईवे पर रूटीन पेट्रोलिंग कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनोवा अचानक बेकाबू होकर सीधा पुलिस वाहन से टकरा गई।

घटना के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

गंभीर रूप से घायल दोनों सिपाहियों को तुरंत रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद इनोवा और चेतक दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 7
Users Today : 32
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 7
Users Today : 32
Users Yesterday : 523