न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » Uncategorized » “Haridwar:में VIP नंबरों का जलवा! नई सीरीज खुलते ही ₹5.40 लाख में बिका ‘0009’, फैंसी नंबरों पर लगी लाखों की बोली”

“Haridwar:में VIP नंबरों का जलवा! नई सीरीज खुलते ही ₹5.40 लाख में बिका ‘0009’, फैंसी नंबरों पर लगी लाखों की बोली”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM प्रारम्भ होते ही आकर्षक (VIP/Fancy) पंजीकरण नंबरों के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन ई-नीलामी में वाहन स्वामियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कई पसंदीदा नंबरों पर लाखों रुपये की बोलियां लगीं। नई श्रृंखला के खुलते ही मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि फैंसी नंबरों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।

ई-नीलामी में UK08 BM 0009 सबसे अधिक चर्चा का विषय रहा, जिसके लिए ₹5,40,000 की सर्वाधिक बोली प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त UK08 BM 0001 के लिए ₹4,91,000, UK08 BM 0007 के लिए ₹3,88,000, UK08 BM 0008 के लिए ₹1,73,000, UK08 BM 0002 के लिए ₹1,41,000 तथा UK08 BM 9000 के लिए ₹91,000 की बोली लगी। वहीं 0005, 0006, 0004, 1111, 8888, 5555, 0101, 0099, 0077 तथा 0999 जैसे अन्य आकर्षक नंबरों के लिए भी लोगों ने उत्साहपूर्वक बोली लगाई। fancy report.docx

फैंसी नंबरों की इस ई-नीलामी से परिवहन विभाग को उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ है। यह न केवल राज्य सरकार की आय में महत्वपूर्ण योगदान है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि लोग अपनी पसंद और पहचान से जुड़े विशेष पंजीकरण नंबरों के लिए अतिरिक्त राशि खर्च करने को तैयार हैं। ऑनलाइन ई-ऑक्शन प्रणाली के कारण पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुविधाजनक रही।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार निखिल शर्मा ने बताया कि नई श्रृंखला प्रारम्भ होते ही नागरिकों द्वारा फैंसी नंबरों के प्रति अत्यधिक उत्साह प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की ऑनलाइन ई-नीलामी व्यवस्था पूर्णतः पारदर्शी है तथा इच्छुक नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी पसंद का पंजीकरण नंबर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फैंसी नंबरों से प्राप्त होने वाला राजस्व राज्य सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण आय स्रोत है और भविष्य में भी इस प्रकार की ई-नीलामी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी।

ALSO READ  "त्योहारों में हरिद्वार पुलिस सतर्क: एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस ने बढ़ाई सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 2
Users Today : 81
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 2
Users Today : 81
Users Yesterday : 849