न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » कार्यभार » “न्याय की जीत: उच्च न्यायालय के आदेश से राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहल्की किशनपुर में जयंत कुमार चौहान की दमदार वापसी, फिर संभाला प्रबंधक पद का कार्यभार”

“न्याय की जीत: उच्च न्यायालय के आदेश से राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहल्की किशनपुर में जयंत कुमार चौहान की दमदार वापसी, फिर संभाला प्रबंधक पद का कार्यभार”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद।उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रोहल्की किशनपुर के प्रबंधक जयंत कुमार चौहान ने पुनः अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। न्यायालय से उनके पक्ष में फैसला आने के बाद कॉलेज परिसर में प्रबंध समिति के कार्यालय पहुंचकर उन्होंने औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली।जयंत कुमार चौहान ने बताया कि उनका मामला लंबे समय से उच्च न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय ने सभी तथ्यों और अभिलेखों का अवलोकन करने के उपरांत उनके पक्ष में निर्णय सुनाया, जिससे उनके प्रबंधक पद पर बने रहने का मार्ग प्रशस्त हुआ। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उन्होंने आज विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।कार्यभार संभालने के अवसर पर प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि कॉलेज के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलेगी। जयंत कुमार चौहान ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य संस्थान में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।उन्होंने सहयोग के लिए प्रबंध समिति और स्टाफ का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि कॉलेज के हित में पारदर्शी और नियमों के अनुरूप कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 9
Users Today : 22
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 9
Users Today : 22
Users Yesterday : 938