न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि BIG BREAKING:सोशल मीडिया वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले 9 आरोपी हिरासत में; महिला-पुरुष भी शामिल
Home » बैठक » “2026 के लिए उत्तराखण्ड पुलिस का व्यापक रोडमैप तैयार: आंतरिक व साइबर सुरक्षा, ड्रग्स-फ्री देवभूमि और पुलिस कल्याण पर रहेगा विशेष जोर”

“2026 के लिए उत्तराखण्ड पुलिस का व्यापक रोडमैप तैयार: आंतरिक व साइबर सुरक्षा, ड्रग्स-फ्री देवभूमि और पुलिस कल्याण पर रहेगा विशेष जोर”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ की अध्यक्षता में सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026 के लिए पुलिस की प्राथमिकताओं और रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में पुलिस मुख्यालय की सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली में दक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

डीजीपी ने आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए साइबर सर्विलांस और साइबर इंटेलिजेंस को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस-2025 के निर्देशों के अनुरूप ATS के पुनर्गठन और मुख्यमंत्री के “ड्रग्स-फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को साकार करने के लिए ANTF को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया। साइबर अपराधों की त्वरित शिकायत निस्तारण हेतु 1930 हेल्पलाइन को 112 इमरजेंसी सिस्टम से तकनीकी रूप से और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में पुलिस कल्याण, पदोन्नति, प्रशिक्षण और समय पर ACR भरने को प्राथमिकता देने की बात कही गई। ई-ऑफिस/ई-फाइल प्रणाली के माध्यम से फाइलों के निस्तारण और “सरलीकरण, समाधान और निस्तारण” के विज़न के अनुरूप त्वरित निर्णय प्रक्रिया अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा, उत्तराखण्ड पुलिस गीत के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए

ALSO READ  “स्वच्छता की स्थायी व्यवस्था हेतु ग्राम पंचायतों की बड़ी पहल: छह विकासखंडों की 30 ग्राम सभाओं के प्रधानों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व ‘ग्राम स्वच्छता निधि’ पर हुआ जोर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 3 2 3
Users Today : 1068
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 3 2 3
Users Today : 1068
Users Yesterday : 1179