न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता
Home » मुलाकात » “देहरादून में स्नेहिल मुलाकात: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के आवास, स्वास्थ्य का लिया हाल, राज्यपाल व मुख्यमंत्री रहे मौजूद”

“देहरादून में स्नेहिल मुलाकात: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के आवास, स्वास्थ्य का लिया हाल, राज्यपाल व मुख्यमंत्री रहे मौजूद”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) से देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने श्री खंडूरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।उपराष्ट्रपति ने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देश और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उत्तराखण्ड के गठन और विकास में उनके योगदान की भी सराहना की।इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर शुभेच्छाएं व्यक्त कीं और उनसे कुशलक्षेम जानी। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य और राष्ट्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई

ALSO READ  "देहरादून में सियासत का ‘दरबार’ सजा: हरीश रावत के आवास पर नेताओं का जमावड़ा, युवा नेता मनोज धनगर की दमदार मौजूदगी बनी चर्चा का केंद्र, संगठन और रणनीति पर चली लंबी मंत्रणा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 2 8
Users Today : 71
Users Yesterday : 1062
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 0 2 8
Users Today : 71
Users Yesterday : 1062