न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: छठ पर्व पर स्वामी रामदेव की देशवासियों से बड़ी अपील, बोले– अपनी जड़ों की ओर लौटें, योग-आयुर्वेद और सनातन संस्कृति को बनाएं जीवन का आधार! BIG BREAKING:: आदि गौरव महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति और विरासत की भव्य झलक, सीएम धामी बोले– जनजातीय समाज का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Home » मुलाकात » “देहरादून में सियासत का ‘दरबार’ सजा: हरीश रावत के आवास पर नेताओं का जमावड़ा, युवा नेता मनोज धनगर की दमदार मौजूदगी बनी चर्चा का केंद्र, संगठन और रणनीति पर चली लंबी मंत्रणा”

“देहरादून में सियासत का ‘दरबार’ सजा: हरीश रावत के आवास पर नेताओं का जमावड़ा, युवा नेता मनोज धनगर की दमदार मौजूदगी बनी चर्चा का केंद्र, संगठन और रणनीति पर चली लंबी मंत्रणा”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के देहरादून स्थित आवास पर आज विभिन्न क्षेत्रों से आए नेताओं, कार्यकर्ताओं और आगंतुकों का तांता लगा रहा।इस दौरान उन्होंने सभी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

भेंट करने वालों में गुजरात कांग्रेस के नेता संदीप पटेल, हरिद्वार किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार, किसान यूनियन के नेता पद्म सिंह रोड, टिहरी से युवा नेता कुलवीर नेगी, हरिद्वार के युवा नेता मनोज धनगर तथापूर्व राज्यमंत्री मेलाराम प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा अन्य कई कार्यकर्ता और सामाजिक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने सभी आगंतुकों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मुद्दों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। साथ ही संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया।बैठक के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं, किसानों के मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी चर्चा की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

ALSO READ  BIG BREAKING:: TET की अनिवार्यता पर शिक्षकों की हुंकार, सांसद अनिल बलूनी से लगाई राहत की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 5 3
Users Today : 780
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 5 3
Users Today : 780
Users Yesterday : 786