न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: PCS Transfer List: उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, PCS अधिकारियों के तबादलों की दूसरी सूची जारी BIG BREAKING:: 13 साल से अधर में ROB निर्माण! जनता का फूटा गुस्सा, 30 नवंबर तक काम शुरू नहीं हुआ तो 10 दिसंबर से रेल चक्का जाम की चेतावनी BIG BREAKING:: पक्षियों की गायन कला पर हरिद्वार के वैज्ञानिक का बड़ा शोध, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में गूंजे भारतीय पक्षियों के सुर! BIG BREAKING:: 61 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को बाबा रामदेव का सलाम, अमर सिंह राठौड़ के मंचन में पहुंचे योग गुरु, कलाकारों का बढ़ाया उत्साह! BIG BREAKING:: देहरादून में ठंड से निपटने का मेगा प्लान तैयार! DM आशीष चौहान का सख्त फरमान—अलाव, कंबल, रैन बसेरे से लेकर बर्फबारी तक हर मोर्चे पर रहें अधिकारी अलर्ट BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 24 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार, घर से जेवर और दुकान से तेल की पेटियां चोरी करने का खुलासा
Home » चर्चा » “उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने यूजीसी दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो प्रमुख से की मुलाकात, शैक्षिक गतिविधियों व दूरस्थ शिक्षा के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा”

“उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने यूजीसी दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो प्रमुख से की मुलाकात, शैक्षिक गतिविधियों व दूरस्थ शिक्षा के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो (DEB) के प्रमुख डॉ. मधुकर मूर्ती वावरे से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रो. लोहनी ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, नवाचारों और दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय राज्य के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर प्रो. लोहनी ने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई प्रचार-प्रसार सामग्री भी डॉ. वावरे को सौंपी, जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों और कार्यक्रमों की जानकारी शामिल थी। उन्होंने दूरस्थ शिक्षा के प्रचार-प्रसार में यूजीसी और DEB के सहयोग की सराहना की तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय को इसी प्रकार मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहेगा, जिससे राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

 

ALSO READ  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विदेशी राजनयिकों संग उत्तराखंड में निवेश, पर्यटन, संस्कृति और आयुष पर व्यापक चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 1 3 4
Users Today : 708
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 1 3 4
Users Today : 708
Users Yesterday : 844