न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » आपदा » “उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रेडक्रॉस की आपदा राहत सामग्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, निःस्वार्थ मानवता सेवा के लिए की सराहना”

“उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रेडक्रॉस की आपदा राहत सामग्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, निःस्वार्थ मानवता सेवा के लिए की सराहना”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन परिसर से भारतीय रेडक्रॉस समिति, नई दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराई गई आपदा राहत सामग्री के पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में कम्बल, तिरपाल, किचेन सेट और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है, जो उत्तराखंड के सभी जनपदों में जरूरतमंदों तक जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने रेडक्रॉस की मानवीय सेवा की सराहना की और इसे आपदा के समय राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य में रेडक्रॉस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल ने रेडक्रॉस को निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने वाली संस्था बताते हुए इसके वॉलेंटियर्स की निस्वार्थ सेवा भावना की प्रशंसा की। उन्होंने रेडक्रॉस के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि राहत सामग्री को सभी जनपदों की जिला रेडक्रॉस समितियों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाया जाए, ताकि इसका समुचित उपयोग हो और यह वास्तव में जरूरतमंदों के काम आए। साथ ही, उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रेडक्रॉस से जुड़ने का आह्वान किया, ताकि मानवीय सेवा का दायरा और व्यापक हो सके।

इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. नरेश चौधरी, वाइस चेयरमैन डॉ. आनन्द भारद्वाज, देहरादून के सदस्य डॉ. मनोज वर्मा, सीएमओ मनोज शर्मा, सदस्य मो. ओबेदुल्ला अंसारी, चिकित्साधिकारी राजभवन डॉ. महावीर त्यागी और डॉ. ए.के. सिंह सहित कई रेडक्रॉस वॉलेंटियर्स उपस्थित रहे। राज्यपाल ने सभी वॉलेंटियर्स के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके योगदान को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 0 5
Users Today : 258
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 0 5
Users Today : 258
Users Yesterday : 930