न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » व्यवस्था » कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार के लिए लागू हुआ मेगा ट्रैफिक प्लान – डायवर्जन, पार्किंग, जीरो जोन और भारी वाहनों पर सख्त बंदिशें, जानिए पूरी व्यवस्था

कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार के लिए लागू हुआ मेगा ट्रैफिक प्लान – डायवर्जन, पार्किंग, जीरो जोन और भारी वाहनों पर सख्त बंदिशें, जानिए पूरी व्यवस्था

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, जुलाई 2025।कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने हेतु ज़िला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत और चरणबद्ध यातायात योजना लागू कर दी है। 11 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक ये व्यवस्था प्रभावी रहेगी, जिसमें भारी वाहनों पर समयबद्ध और पूर्ण प्रतिबंध के साथ ऑटो/ई-रिक्शा की आवाजाही भी तय मार्गों से ही संभव होगी।


???? दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन प्लान:

  • बड़े वाहन: मंगलौर → नगला इमरती → लंढौरा → लक्सर → एसएम तिराहा → बैरागी कैम्प पार्किंग
  • हल्के वाहन: भूराहेड़ी → पुरकाजी बॉर्डर → तुगलपुर → लक्सर → बैरागी कैम्प पार्किंग
  • अत्यधिक दबाव पर वैकल्पिक मार्ग: रामपुर तिराहा → देवबंद → मण्डावर → लक्सर होते हुए बैरागी कैम्प तक पहुंच

???? रोडवेज बसों की पार्किंग व्यवस्था:

  • दिल्ली/मेरठ/सहारनपुर आदि से आने वाली बसें: ऋषिकुल मैदान में पार्किंग
  • देहरादून/ऋषिकेश से आने वाली बसें: मोतीचूर पार्किंग
  • बिजनौर/नजीबाबाद/मुरादाबाद की बसें: नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग

???? चारधाम यात्रा मार्गों के लिए विशेष डायवर्जन:

  • केदारनाथ/बद्रीनाथ जाने वाले: मेरठ → नजीबाबाद → कोटद्वार → श्रीनगर → गंतव्य
  • गंगोत्री/यमुनोत्री जाने वाले: मेरठ → मुजफ्फरनगर → छुटमलपुर → विकासनगर → गंतव्य

???? भारी वाहनों पर विशेष प्रतिबंध:

  • 11 से 17 जुलाई: रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक
  • 18 जुलाई से मेला समाप्ति तक: पूर्ण प्रतिबंध
  • भारी वाहन नारसन बार्डर, मण्डावर, चिडियापुर आदि में रोके जाएंगे

???? यदि मार्ग बाधित हो तो आकस्मिक योजना:

  • लक्सर मार्ग बाधित होने पर: वाहन गुड़ मंडी/नगला इमरती में पार्क
  • सप्तऋषि-बहादराबाद के बीच जाम की स्थिति में: धनौरी मार्ग से निकासी
  • नारसन/मंगलौर में दबाव बढ़ने पर: मंडावर से दिल्ली निकासी
ALSO READ  “सहकारी बैंकों की बल्ले-बल्ले: 269 करोड़ का मुनाफा, एनपीए में बड़ी कटौती—डाॅ. धन सिंह रावत बोले, वित्तीय अनुशासन से चमकी व्यवस्था”

???? ऑटो/विक्रम/ई-रिक्शा डायवर्जन:

  • देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले: दूधाधारी अंडरपास से मोतीचूर पार्किंग तक
  • बीएचईएल/ज्वालापुर: शिवमूर्ति तिराहा से वापस
  • कनखल/सिंहद्वार/हिल बायपास क्षेत्र: संबंधित तिराहों से वापसी निर्देश

???? जीरो ज़ोन क्षेत्र (वाहन प्रतिबंधित):

  1. चंडी चौक → वाल्मीकि चौक → शिवमूर्ति
  2. शिवमूर्ति → हरकी पौड़ी
  3. भीमगौड़ा बैरियर → हरकी पौड़ी

????️ पार्किंग व्यवस्था (42,700 वाहन क्षमता):

पार्किंग स्थल क्षमता दूरी (हरकी पौड़ी से) उपयोगकर्ता
बैरागी पार्किंग 15,000 5 किमी भारी वाहन – दिल्ली/हरियाणा आदि
ऋषिकुल मैदान 1,000 4 किमी रोडवेज बसें
लालजीवाला 10,000 1 किमी हल्के/दुपहिया वाहन
चमगादड़ टापू 3,500 1 किमी हल्के वाहन
मोतीचूर 1,500 4 किमी हल्के वाहन
नीलधारा/गौरीशंकर 1,500 7 किमी बिजनौर/नजीबाबाद आदि से

नोट: सभी श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अनुरोध है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों और निर्देशों का पालन करें, ताकि कांवड़ मेला 2025 को शांतिपूर्ण और सुगम बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 7 7
Users Today : 434
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 7 7
Users Today : 434
Users Yesterday : 1033