न्यूज़ फ्लैश
“आईआईटी Roorkee के नव-प्रवेशित छात्रों के लिए PNB का बड़ा तोहफा, विशेष शिक्षा ऋण शिविर में ‘पीएम विद्यालक्ष्मी योजना’ से आसान हुई उच्च शिक्षा की राह” “Haridwar: में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 65 के चालान, बिना फिटनेस चल रही 2 बसें और बिना रजिस्ट्रेशन की 1 बस सीज” Uttrakhand:सीएम धामी का बड़ा फैसला: वन्यजीव पर्यटन से बढ़ेगी स्थानीय लोगों की कमाई, मानव-वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वालों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान Uttrakhand”मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फरमान: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश” Haridwar”दुष्कर्म, लूट और जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा एक्शन! ₹5 हजार का इनामी फरार आरोपी लक्की गिरफ्तार, पथरी पुलिस ने कटारपुर रोड पर दबोचा” Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला”
Home » कार्यवाही » “Haridwar: में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 65 के चालान, बिना फिटनेस चल रही 2 बसें और बिना रजिस्ट्रेशन की 1 बस सीज”

“Haridwar: में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 65 के चालान, बिना फिटनेस चल रही 2 बसें और बिना रजिस्ट्रेशन की 1 बस सीज”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar: विद्यालयी बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार तीसरे दिन भी प्रभावी रूप से संचालित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया।अभियान के दौरान विद्यालय बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, महिला परिचारिका की उपलब्धता, आपातकालीन निकास, वाहन की तकनीकी स्थिति तथा अन्य अनिवार्य सुरक्षा मानकों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 65 विद्यालय वाहनों के चालान किए गए।गंभीर अनियमितताओं के मामलों में दो विद्यालय बसों को बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र संचालित पाए जाने तथा एक विद्यालय बस को बिना पंजीकरण के संचालन किए जाने पर तत्काल सीज कर दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन चालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे सभी सुरक्षा उपकरण सदैव कार्यशील स्थिति में रखें तथा विद्यालय वाहनों के संचालन से संबंधित सभी वैधानिक एवं सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थियों का आवागमन सुरक्षित एवं व्यवस्थित बना रहे।

इस विशेष अभियान में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती तथा परिवहन उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार भी सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।परिवहन विभाग ने बताया कि विद्यालय वाहनों की नियमित जांच का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि जनपद में संचालित प्रत्येक विद्यालय वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित हो तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 6 9 6
Users Today : 443
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 6 9 6
Users Today : 443
Users Yesterday : 729