न्यूज़ फ्लैश
“रुड़की में वरिष्ठ नागरिकों का भव्य वार्षिकोत्सव: मेयर अनीता अग्रवाल और सिमरन कौर की मौजूदगी में अनुभव, अधिकार और सम्मान का उत्सव” “जनता के दरबार में अफसर: हरिद्वार में हर महीने दो बार लगेगा ‘तहसील दिवस’, डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—अब मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान!” “सुबह-सुबह आबकारी का सर्जिकल स्ट्राइक: चमगादड़ टापू पार्किंग में छापा, हरियाणा की 45 पेटी अवैध शराब बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार” “पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले देहरादून हाई अलर्ट: आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक डीएम का ग्राउंड जीरो एक्शन, सड़कों से लेकर सुरक्षा तक हर व्यवस्था टाइट!” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: सिडकुल में जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 52 हुड़दंगी धराए, महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतों पर भी सख्त एक्शन” “रुड़की में एसटीएफ का बड़ा धमाका: साउथ सिविल लाइंस में छापा, 101 गैस सिलेंडर बरामद—मौके पर हंगामा, महिलाओं ने टीम को रोका!”
Home » निर्देश » “कुंभ 2027 की तैयारियों को रफ्तार: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने मायापुर स्थित अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का किया औचक निरीक्षण, टपकती छत व जर्जर व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश”

“कुंभ 2027 की तैयारियों को रफ्तार: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने मायापुर स्थित अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का किया औचक निरीक्षण, टपकती छत व जर्जर व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य संपत्ति विभाग के सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज हरिद्वार स्थित अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह, मायापुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव आवास ने अतिथि गृह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए विभिन्न आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाया कि भवन की छत से पानी टपकने की समस्या है,जिन कमरों में पानी टपकने एवं सीलन का समस्या है उन कमरों को त्वरित निराकरण हेतु मरम्मत कार्य जल्द प्रारंभ करने निर्देश पीडब्लूडी के अधिकारियों को दिए साथ ही विद्युत व्यवस्था में आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

उन्होंने अतिथि गृह में मौजूद पुराने एवं अनुपयोगी फर्नीचर को नियमानुसार ऑक्शन (नीलामी) प्रक्रिया के माध्यम से हटाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि परिसर को सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप बनाया जा सके।

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि कुंभ मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए अतिथि गृहों की सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है, जिससे आने वाले अतिथियों एवं अधिकारियों को उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस दौरान उन्होंने रूम, डोरमेट्री,पार्किंग डाइनिंग हॉल, किचेन,मीटिंग हॉल एवं वीआईपी रूम का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर अपर सचिव राज्य संपति लक्ष्मण सिंह,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक खंड पंकज नयाल, व्यवस्था अधिकारी राज्य अतिथि गृह गिरधर प्रसाद बहुगुणा,वरिष्ठ सहायक संजय कुमार सिंह,अनिल सती सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

45 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *