न्यूज़ फ्लैश
”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में” “हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट मचाने वाले गैंग का पर्दाफाश, लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे 4 शातिर, SSP नवनीत सिंह की सख्ती के आगे नहीं चली बदमाशों की चाल”
Home » फैसला » “जनता के दरबार में अफसर: हरिद्वार में हर महीने दो बार लगेगा ‘तहसील दिवस’, डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—अब मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान!”

“जनता के दरबार में अफसर: हरिद्वार में हर महीने दो बार लगेगा ‘तहसील दिवस’, डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—अब मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनपद वासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वर्ष 2026-27 में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को संबंधित तहसील मुख्यालयों पर प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक आयोजित होने वाले “तहसील दिवसों” के लिए रोस्टर जारी किया गया है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जिला अथवा मंडल मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता को समाप्त करना है, ताकि अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुँचकर मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कर सकें।

तहसील दिवस का आयोजन जनपद की सभी तहसीलों—हरिद्वार, रुड़की, लक्सर एवं भगवानपुर—में नियत तिथियों पर किया जाएगा। इस दौरान संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा रोस्टर जारी करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तहसील दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही, तहसील दिवस के कार्यों का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण रैंडम आधार पर स्वयं जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार वे किसी भी तहसील में उपस्थित होकर कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करेंगे।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी तहसील मुख्यालय में उपस्थित होकर इस व्यवस्था का अधिकतम लाभ उठाएं।

आयोजित होने वाले तहसील दिवसों की तिथियां इस प्रकार निर्धारित की गई है। दिनांक 07 अप्रैल 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,21 अप्रैल 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,05 मई 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर

19 मई 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,02 जून 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,16 जून 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर

07 जुलाई 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,21 जुलाई 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,04 अगस्त 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर

18 अगस्त 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,01 सितंबर 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,15 सितंबर 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर

06 अक्टूबर 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,20 अक्टूबर 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,03 नवम्बर 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,17 नवम्बर 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर

01 दिसंबर 2026 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,15 दिसंबर 2026 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,05 जनवरी 2027 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर

19 जनवरी 2027 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,02 फरवरी 2027 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,16 फरवरी 2027 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,02 मार्च 2027 (प्रथम मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर,16 मार्च 2027 (तृतीय मंगलवार) – हरिद्वार / रुड़की / लक्सर / भगवानपुर। में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।

159 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 1072