न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “सुबह-सुबह आबकारी का सर्जिकल स्ट्राइक: चमगादड़ टापू पार्किंग में छापा, हरियाणा की 45 पेटी अवैध शराब बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार”

“सुबह-सुबह आबकारी का सर्जिकल स्ट्राइक: चमगादड़ टापू पार्किंग में छापा, हरियाणा की 45 पेटी अवैध शराब बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 5 अप्रैल। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की मुहिम लगातार तेज़ होती जा रही है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने रविवार अलसुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब की खेप को पकड़ लिया।

आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के अनुसार विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य से अवैध शराब हरिद्वार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह करीब 4 बजे चमगादड़ टापू पार्किंग क्षेत्र में छापेमारी की।

छापे के दौरान हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 45 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। मौके पर मौजूद एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी अक्षम पुत्र जगबीर सिंह और दिल्ली निवासी कृतिका पुत्री अमरजीत के रूप में हुई है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके और राजस्व को नुकसान से बचाया जा सके।

इस कार्रवाई में सहायक आबकारी आयुक्त प्रमोद मैथानी समेत आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र उनियाल, लव शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, पिंकी, नितिन कुमार, मदन सिंह चौहान, महावीर मैथानी और नरेंद्र शर्मा सहित पूरी टीम शामिल रही।

ALSO READ  BIG BREAKING:: नवरात्र से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! चाउमीन नूडल्स और डबल कंप्यूटर तेल मिथ्या छाप पाए गए, दो फर्मों को नोटिस जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 0 9
Users Today : 6
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 0 9
Users Today : 6
Users Yesterday : 728