न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » बिजली के तार चोरी करने वाला चोर लक्सर पुलिस की गिरफ्त में

बिजली के तार चोरी करने वाला चोर लक्सर पुलिस की गिरफ्त में

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर: निर्माणाधीन भवन से बिजली के तार चोरी करने वाले एक शातिर चोर को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

फरियादी नौशाद पुत्र लियाकत अली निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी, थाना कोतवाली लक्सर ने 18 मई को अपने निर्माणाधीन मकान से 6 बंडल फिटिंग तार चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसके पास से 2 साबूत व 2 गले हुए तारों के बंडल और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने तार चोरी की घटना स्वीकार की।

पकड़े गए आरोपी की पहचान शेर आलम पुत्र अख्तर, निवासी मोहल्ला ढाब सुल्तानपुर, थाना कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह तारों को गलाकर तांबा निकालकर बेचने की फिराक में था और चाकू अपनी सुरक्षा व लोगों को डराने के लिए रखता था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ALSO READ  "खनन माफिया पर प्रशासन का करारा प्रहार: डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों पर सलेमपुर में बड़ी कार्रवाई, 2 जेसीबी व 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 930