न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » कार्यवाही » हरिद्वार में बड़ी लूट की साजिश नाकाम: कनखल पुलिस की मुस्तैदी से दो शातिर गिरफ्तार, गैस कटर से काट रहे थे ATM

हरिद्वार में बड़ी लूट की साजिश नाकाम: कनखल पुलिस की मुस्तैदी से दो शातिर गिरफ्तार, गैस कटर से काट रहे थे ATM

(शहजाद अली हरिद्वार)दिनांक 20 मई 2025 की रात लगभग 2:35 बजे गश्त पर निकली कनखल पुलिस ने पीएनबी बैंक, जगजीतपुर शाखा के बाहर संदिग्ध हालात में एक युवक को भागते देखा।

बैंक के बाहर एक i-20 कार खड़ी मिली और एटीएम का शटर बाहर से बंद होने के बावजूद अंदर से खटपट की आवाज आ रही थी।

संदेह होने पर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए शटर को बाहर से लॉक कर दिया और अतिरिक्त बल बुलाया।

यूट्यूब से एटीएम काटने का तरीका सीखकर हरिद्वार में वारदात की योजना बना रहे

शटर खोलने पर दो युवक – कार्तिक राणा और धीरज – एटीएम काटते हुए पकड़े गए। उनके पास से गैस कटर बरामद हुआ और एटीएम में धुआं फैला हुआ था।

दोनों आरोपी हरियाणा से आए थे और यूट्यूब से एटीएम काटने का तरीका सीखकर हरिद्वार में वारदात की योजना बना रहे थे। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

आरोपियों के खिलाफ थाना कनखल में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कनखल पुलिस ने PNB ATM लूट की कोशिश नाकाम 

फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। कप्तान डोबाल ने टीम की तत्परता की सराहना की है। पुलिस की मुस्तैदी से 25 लाख की लूट की बड़ी वारदात टल गई।

ALSO READ  "Haridwar:कांगड़ी की गुर्जर डेयरी पर छापा, 50 किलो पनीर बरामद; मिल्क पाउडर के खाली पैकेट मिले, सैंपल जांच को भेजे"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 7 2
Users Today : 46
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 7 2
Users Today : 46
Users Yesterday : 1035