न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » कार्यवाही » “दीपक रावत हत्याकांड का खुलासा: हरिद्वार पुलिस ने दिखाई दबंग कार्रवाई, गाजियाबाद में दबिश देकर ₹25,000 के ईनामी शातिर हत्यारोपी सोनू को धर दबोचा, प्रेमिका और साथी पहले ही सलाखों के पीछे”

“दीपक रावत हत्याकांड का खुलासा: हरिद्वार पुलिस ने दिखाई दबंग कार्रवाई, गाजियाबाद में दबिश देकर ₹25,000 के ईनामी शातिर हत्यारोपी सोनू को धर दबोचा, प्रेमिका और साथी पहले ही सलाखों के पीछे”

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की हरिद्वार पुलिस ने दीपक रावत हत्याकांड में वांछित आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी सोनू पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम व थाना विष्णुगढ़, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

मामले में मृतक की प्रेमिका व उसके एक साथी को पूर्व में ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी सोनू फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश में कोतवाली गंगनहर पुलिस लगातार अन्य राज्यों में दबिश दे रही थी। लंबे समय से चल रही इस सघन तलाश के बाद 22 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने मुरादनगर (गाजियाबाद) स्थित भागीरथी रेगुलेटर फुल, पुलिस कमिश्नर गेट क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की उम्र 25 वर्ष है और उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 360/2025 धारा 140/103(1)/238/61(2) BNS, कोतवाली गंगनहर में दर्ज है। पुलिस की इस सफलता से न केवल फरार आरोपी की गिरफ्तारी संभव हुई बल्कि हत्याकांड के मुकदमे में बड़ी प्रगति भी हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में SHO गंगनहर आर.के. सकलानी, SSI अजय शाह, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, महिला हेड कांस्टेबल बबीता, कांस्टेबल अर्जुन चौहान, प्रभाकर थपलियाल और अमित सोलंकी शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कार्यवाही की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई है

ALSO READ  वन माफियाओं पर गिरी गाज! कटहल के हरे सोने पर चला वन विभाग का डंडा — लाखों की लकड़ी बरामद, तस्करों में मचा हड़कंप!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 4
Users Today : 87
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 4
Users Today : 87
Users Yesterday : 930