न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “रुड़की कोर्ट पर खून की साज़िश नाकाम! एसएसपी डोबाल की गुप्त रेड में पिस्टल-तमंचों संग चार शातिर दबोचे, हत्या की फिराक में आये बाहुबली गुंडे – पुलिस की सतर्कता ने बचाई सनसनीखेज वारदात”

“रुड़की कोर्ट पर खून की साज़िश नाकाम! एसएसपी डोबाल की गुप्त रेड में पिस्टल-तमंचों संग चार शातिर दबोचे, हत्या की फिराक में आये बाहुबली गुंडे – पुलिस की सतर्कता ने बचाई सनसनीखेज वारदात”

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। रामनगर कोर्ट रुड़की परिसर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार हथियारबंद संदिग्धों को दबोच लिया। यह कार्रवाई एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को प्राप्त गोपनीय इनपुट के आधार पर 17 सितम्बर 2025 को कोतवाली गंगनहर और सीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इनपुट के अनुसार, कुछ शातिर अपराधी हत्या के मुकदमे की वादिनी को निशाना बनाने की फिराक में थे।

पुलिस ने मौके पर दबिश देते हुए तीन संदिग्धों को पकड़ा, जिनके कब्जे से एक देसी पिस्टल .32 बोर, चार कारतूस (.32 बोर) और पाँच कारतूस 315 बोर बरामद हुए। वहीं दो अपराधी मौके से भाग खड़े हुए,

जिनमें से एक को माधोपुर अंडरपास से तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस सहित दबोच लिया गया, जबकि एक अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीकान्त शर्मा, हर्षदीप मलिक, राजकुमार और अनुज के रूप में हुई, जो सभी मेरठ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग थाना कनखल में दर्ज हत्या के मुकदमे की शिकायतकर्ता को मारने आया था। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा अपराध होने से टल गया, जिसकी आम जनमानस द्वारा सराहना की जा रही है।

 

इस ऑपरेशन में सीओ रुड़की नरेन्द्र पन्त, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार सहित कोतवाली गंगनहर व सीआईयू की संयुक्त टीम शामिल रही। पकड़े गए आरोपियों पर आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ  धामपुर के रेस्टोरेंट में झगड़ा कर हथियारों संग फरार हुए स्कॉर्पियो सवार 6 युवक चंडीघाट बैरियर पर पुलिस की घेराबंदी में दबोचे, पूछताछ के बाद धामपुर पुलिस को सौंपा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 0
Users Today : 280
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 0
Users Today : 280
Users Yesterday : 861