(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने सभी को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ विकासखंड के दिचली जोगथ गांव निवासी नवीन रमोला, जो नैटवाड इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था, ऑल्टो कार (UK07HA2270) से सफर कर रहा था। ड्राइविंग करते समय उसने सिर बाहर निकाला, तभी पास से गुजर रहे यूटिलिटी वाहन से टकराकर उसका सिर कट गया। यह हादसा साइड देते वक्त हुआ और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने लोगों को चेतावनी दी है कि ड्राइविंग के दौरान ऐसी गलती कभी न करें।








































Users Today : 2
Users Yesterday : 811






