न्यूज़ फ्लैश
“उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर” “पेपर लीक पर उबाल, सड़कों पर उतरा युवा आक्रोश—हरिद्वार में गूंजी इस्तीफे की मांग, सुराज सेवा दल ने निकाली विशाल ‘युवा न्याय यात्रा’” “Dehradun:छात्रों के संघर्ष की जीत पर धर्मपुर में गूंजा विजय मार्च, ज्योति रौतेला ने केंद्र सरकार से मांगी जवाबदेही और छात्रों के खिलाफ कार्रवाई रोकने की उठाई मांग” Roorkee”ओपीएस बहाली की मांग पर रुड़की में गरजा शिक्षक-कर्मचारी संघ, सैकड़ों ने मशाल जुलूस निकाल सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी” “व्यय वित्त समिति की बैठक में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन के कड़े निर्देश, पेयजल योजनाओं के सोलराइजेशन से लेकर परियोजनाओं की लागत बढ़ोतरी पर जताई नाराजगी” Uttrakhand:में टैक्स कलेक्शन का दमदार प्रदर्शन, SGST संग्रहण में 24% की रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी से राज्य कर विभाग की बड़ी उपलब्धि”
Home » कदम » “गुरुकुल के होनहारों का कमाल: स्वदेशी LED Matrix Display बनाकर दिखाई तकनीकी ताकत, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम”

“गुरुकुल के होनहारों का कमाल: स्वदेशी LED Matrix Display बनाकर दिखाई तकनीकी ताकत, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रतिभा, नवाचार क्षमता और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट परिचय देते हुए गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के विद्यार्थियों ने एक अत्याधुनिक स्वदेशी एलईडी मैट्रिक्स डिस्प्ले विकसित करके तकनीकी क्षेत्र में एक उत्कृष्ट कार्य किया है ।

यह उपलब्धि संकाय के छात्र साहिल सोनी तथा उत्कर्ष चौधरी ने संयुक्त रूप से हासिल की है। गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा विकसित यह स्वदेशी एलईडी मैट्रिक्स डिस्प्ले न केवल उनकी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है

बल्कि युवा प्रतिभाएँ सीमित संसाधनों में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्पाद विकसित कर सकते है इस क्षमता को मूर्त रूप प्रदान किया हैं।

समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा तथा कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीन प्रो. मयंक अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के नवाचार न केवल विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित करते हैं

, बल्कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है । डॉ संजीव कुमार लाम्भा ने विद्यार्थियों को नवीन अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 9 3 6 2
Users Today : 241
Users Yesterday : 1027
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 9 3 6 2
Users Today : 241
Users Yesterday : 1027