न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » कार्यवाही » “थाने से दूरी, बढ़ती सख्ती! सुरेश राठौर के घर चस्पा हुआ नोटिस, उर्मिला सनावर पर भी कसता शिकंजा—वायरल ऑडियो-वीडियो केस में हरिद्वार पुलिस एक्शन मोड में”

“थाने से दूरी, बढ़ती सख्ती! सुरेश राठौर के घर चस्पा हुआ नोटिस, उर्मिला सनावर पर भी कसता शिकंजा—वायरल ऑडियो-वीडियो केस में हरिद्वार पुलिस एक्शन मोड में”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो-वीडियो मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए जारी नोटिस के बावजूद शनिवार को वह बहादराबाद थाने नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने ज्वालापुर स्थित उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यदि सुरेश राठौर तय समय तक थाने नहीं पहुंचे तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।पूर्व विधायक ने पुलिस को बताया है कि वह फिलहाल शहर से बाहर हैं और रविवार तक हरिद्वार लौटने की बात कही है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले में जांच की रफ्तार तेज कर चुकी है। दूसरी नामजद आरोपी अभिनेत्री उर्मिला सनावर को भी जल्द नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पुलिस टीम के सहारनपुर जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर की कथित बातचीत से जुड़े कई ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। इस मामले में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की शिकायत पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से जल्द पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 2 7
Users Today : 338
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 2 7
Users Today : 338
Users Yesterday : 398