न्यूज़ फ्लैश
“डीजीपी दीपम सेठ का सख्त फरमान: उत्तराखंड में ‘मेगा वेरिफिकेशन ड्राइव’ शुरू, अवैध विदेशी और संदिग्धों पर कसेगा शिकंजा — पुलिस, STF-SOG की संयुक्त मुहिम से हर किरायेदार, डिलीवरी एजेंट और इंडस्ट्रियल एरिया की होगी गहन जांच!” “रुड़की में ‘बजट संवाद’ की गूंज: सांसद नरेश बंसल बोले– यह बजट युवाओं को रोजगार, किसानों को समृद्धि और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला; विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की नई दिशा तय करेगा” “हरिद्वार में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का प्रहार: डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश पर रामपुर रामघाटी में बड़ी छापेमारी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और 4×4 लोडर जब्त” “कोलंबो में गूंजा भारत का विजय शंखनाद: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान पर 61 रन की धमाकेदार जीत, गेंदबाजों के कहर से सुपर-8 में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया” “बागेश्वर को मिला सख्त कप्तान! जितेंद्र कुमार मेहरा (IPS) ने संभाली कमान, नशे–साइबर फ्रॉड पर कसेगा शिकंजा, अराजक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान!” “दिनदहाड़े घर में धावा बोलकर जेवरात उड़ाने वाला शातिर चोर शुभम गिरफ्तार, गंगनहर पुलिस की मुस्तैदी से सोने-चांदी के आभूषण बरामद”
Home » निर्देश » “श्रद्धा के महासंगम को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में प्रशासन जुटा—शरदीय कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार में तैयारियों की फुल रिहर्सल, अफसरों को मिले सख्त और स्पष्ट निर्देश”

“श्रद्धा के महासंगम को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में प्रशासन जुटा—शरदीय कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार में तैयारियों की फुल रिहर्सल, अफसरों को मिले सख्त और स्पष्ट निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शरदीय कांवड़ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान की में एच आर डी ए सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को शरदीय कांवड़ को सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द करने के निर्देशन दिए। अपर जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि 02 फरवरी से शुरू हो रहे मेले के सफल आयोजन के लिए जिस स्तर पर जो व्यवस्थाएं की जानी है वह आपसी समन्वय के साथ समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम, सुरक्षित व सुखद बनाने के लिए सभी छोटी-बड़ी तैयारियां समय से सुनिश्चित कर ली जायें ताकि यात्री, हरिद्वार से सुखद यादें लेकर जाये। उन्होंने निर्देश दिये के कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गौरीशंकर पर बनने वाली पार्किंग में अभी व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने यूपीसीएल,जल संस्थान के अधिकारियों को भी विद्युत ओर पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए भविष्य की आवश्यकताओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करे। उन्होंने हरिद्वार में लगने वाले आगामी मेलों को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई के अभियन्ताओं को नजीबाबाद रोड पर जितने भी गड्ढे है उन्हें ठीक करने के साथ हाईवे पर नियमित साफ सफाई के भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने हरिद्वार से चिड़ियापुर तक सड़क, पानी, बिजली, पार्किंग आदि सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग ,सिंचाई विभाग,पर्यटन विभाग,जिला पंचायत विभाग को मेले के दौरान अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दूरस्त रखने के निर्देश दिए । बैठक के दौरान उन्होंने शेष सभी छोटे-छोटे कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने मेले के दौरान नगर निगम के अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में दिन में तीन तीन बार कूड़ा उठाने एवं सफाई के निर्देश दिए साथ ही संबंधित अधिकारियों को नजीबाबाद मार्ग पर साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए,जिससे कि कांवड़ यात्रियों को कोई असुविधा न हो। बैठक में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि कांवड़ यात्रा को शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं जाने के लिए मेले क्षेत्र को 06 जोन 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। पिछले साल शरदीय कांवड़ मेले में 18 लाख 05 लाख कावड़िया गंगा जल लेने आए थे। इस साल कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी साथ ही होल्डिंग एरिया बैरागी कैंप में भी सभी व्यवस्था करली जाएगी।बैठक के दौरान एचआरडीए सचिव मनीष सिंह,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ओमजी गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, एनएचएआई के अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी व उपस्थित थे।

84 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“डीजीपी दीपम सेठ का सख्त फरमान: उत्तराखंड में ‘मेगा वेरिफिकेशन ड्राइव’ शुरू, अवैध विदेशी और संदिग्धों पर कसेगा शिकंजा — पुलिस, STF-SOG की संयुक्त मुहिम से हर किरायेदार, डिलीवरी एजेंट और इंडस्ट्रियल एरिया की होगी गहन जांच!”

“रुड़की में ‘बजट संवाद’ की गूंज: सांसद नरेश बंसल बोले– यह बजट युवाओं को रोजगार, किसानों को समृद्धि और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला; विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की नई दिशा तय करेगा”