न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » समारोह » “सुभाष नगर व्यापार मंडल शपथ ग्रहण समारोह : एडीएम पी.आर. चौहान ने व्यापारियों से पारदर्शिता व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान, ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने नशे के खिलाफ मुहिम में व्यापारी और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी बताई”

“सुभाष नगर व्यापार मंडल शपथ ग्रहण समारोह : एडीएम पी.आर. चौहान ने व्यापारियों से पारदर्शिता व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान, ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने नशे के खिलाफ मुहिम में व्यापारी और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी बताई”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को सुभाष नगर विंध्यवासिनी बैंक्विट हॉल में गैर राजनीतिक व्यापार मंडल सुभाष नगर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकारिणी ने सामूहिक शपथ लेकर पारदर्शिता, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ व्यापार व वाणिज्य के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मंडल की संरक्षक राखी सजवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापारी आपस में सहयोग कर अपने नजदीकी व्यापारियों से सामान खरीदें, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिले। रवि कुमार और विकास सेठिया ने सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मुद्रा लोन व एमएसएमई योजनाओं से अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने की बात कही।मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन पी.आर. चौहान ने व्यापारियों से संवाद करते हुए अपील की कि वे पूर्ण दस्तावेजों के साथ व्यापार करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश गुप्ता ने व्यापारियों को लोन प्रक्रिया की जानकारी दी और बताया कि बिना बिचौलियों के सीधे बैंक से संपर्क कर लोन लिया जा सकता है।ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने केमिस्ट दुकानों व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए दस्तावेजों की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में व्यापारियों के साथ-साथ हर नागरिक की जिम्मेदारी है।अंत में सुरेश्वरी देवी मंदिर समिति के आशीष मारवाड़ी ने कार्यकारिणी को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक व समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें विक्की सेठिया, रोबिन, नरेंद्र नेगी, संजीव कक्कड़, गौरव चौहान, शिवदत्त शर्मा, शेर सिंह, शुभम प्रजापति, सोनू ठाकुर, मोहनीश, आफताब, आशीष गर्ग, प्रिया सेमवाल आदि प्रमुख रहे।???? यह कार्यक्रम सुभाष नगर व्यापार मंडल के लिए एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला साबित हुआ।

ALSO READ  “देव संस्कृति विश्वविद्यालय बना आधुनिक गुरुकुल: शताब्दी समारोह में राज्यपाल ने कहा—यहाँ शिक्षा नहीं, जीवन की साधना होती है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930