न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » मुलाकात » “रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने गैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, बी.एच.ई.एल रानीपुर के विकास कार्यों के दिए प्रस्ताव”

“रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने गैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, बी.एच.ई.एल रानीपुर के विकास कार्यों के दिए प्रस्ताव”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने आज विधानसभा भवन भराड़ीसैण (गैरसैण) में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र रानीपुर, विशेष रूप से बी.एच.ई.एल क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। उन्होंने क्षेत्र की जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बी.एच.ई.एल रानीपुर को औद्योगिक और आवासीय दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक बजट एवं योजनाएं स्वीकृत की जाएं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि जनता की भलाई और विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। विधायक चौहान ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

ALSO READ  "ऋषिकेश में सजी आध्यात्म की दिव्य महफ़िल: मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद, सामाजिक समरसता, शांति और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य पर हुई गहन मंथन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 6
Users Today : 119
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 6
Users Today : 119
Users Yesterday : 930