न्यूज़ फ्लैश
“रुड़की में वरिष्ठ नागरिकों का भव्य वार्षिकोत्सव: मेयर अनीता अग्रवाल और सिमरन कौर की मौजूदगी में अनुभव, अधिकार और सम्मान का उत्सव” “जनता के दरबार में अफसर: हरिद्वार में हर महीने दो बार लगेगा ‘तहसील दिवस’, डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—अब मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान!” “सुबह-सुबह आबकारी का सर्जिकल स्ट्राइक: चमगादड़ टापू पार्किंग में छापा, हरियाणा की 45 पेटी अवैध शराब बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार” “पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले देहरादून हाई अलर्ट: आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक डीएम का ग्राउंड जीरो एक्शन, सड़कों से लेकर सुरक्षा तक हर व्यवस्था टाइट!” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: सिडकुल में जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 52 हुड़दंगी धराए, महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतों पर भी सख्त एक्शन” “रुड़की में एसटीएफ का बड़ा धमाका: साउथ सिविल लाइंस में छापा, 101 गैस सिलेंडर बरामद—मौके पर हंगामा, महिलाओं ने टीम को रोका!”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस की सख्ती: चोरी की स्प्लेंडर संग अवैध तमंचा लेकर घूम रहा शातिर सोनू शाह बहादराबाद में धर दबोचा, बड़ी वारदात की फिराक में था आरोपी”!

“हरिद्वार पुलिस की सख्ती: चोरी की स्प्लेंडर संग अवैध तमंचा लेकर घूम रहा शातिर सोनू शाह बहादराबाद में धर दबोचा, बड़ी वारदात की फिराक में था आरोपी”!

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। एसएसपी हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

उक्त निर्देशों के पालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा रात्रि में कोतवाली बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत संघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान वायलेंस सेट के माध्यम से थाना श्यामपुर क्षेत्र से एक स्प्लेंडर प्लस मो0सा0 चोरी होने की सूचना भी फ्लैश हुई थी, बहादराबाद पुलिस द्वारा पथरी रोह पुल चेकपोस्ट के पास चलाए गए संघन चैकिंग अभियान के दौरान बहादराबाद की तरफ से आती हुई एक संदिग्ध बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार को रोका गया, जिसके चेसिस नंबर के माध्यम से जानकारी किये जाने पर उक्त मोटरसाइकिल का नंबर UK18P5914 ज्ञात हुआ। जो कि कुछ समय पूर्व ही थाना श्यामपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी और जिसके संबंध में कंट्रोल रूम द्वारा वायरलेस सेट के माध्यम से चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया था, पकड़े गए मोटरसाइकिल सवार द्वारा भी सख्ती से पूछताछ में मोटरसाइकिल को थाना श्यामपुर क्षेत्र से ही चोरी किया जाना बताया गया। पकड़े गए व्यक्ति द्वारा स्वयं का नाम सोनू शाह पुत्र फरमान निवासी ग्राम इस्सेपूरा थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष बताया गया जिसके पास से तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा 312 बोर भी बरामद हुआ।

आरोपी सोनू उपरोक्त से बरामद चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के संबंध में थाना श्यामपुर पर मुकदमा पंजीकृत है।

आरोपी किसी बडी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने के उपरांत बहादराबाद क्षेत्र में घूम रहा था। पूछताछ करने के बाद सोनू शाह पुत्र फरमान निवासी ग्राम इस्सेपूरा थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर का चालान कर दिया है।

96 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *