न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » सख्त » “रात के अंधेरे पर सख्त वार: हरिद्वार में नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, बुझी स्ट्रीट लाइटों पर फूटा गुस्सा, तुरंत सुधार के सख्त आदेश”

“रात के अंधेरे पर सख्त वार: हरिद्वार में नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, बुझी स्ट्रीट लाइटों पर फूटा गुस्सा, तुरंत सुधार के सख्त आदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में नगर आयुक्त नंदन कुमार (आईएएस) द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख घाट एवं मार्गों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के अंतर्गत ललतारो पुल, हाथीपुल, संजय पुल, मनसा देवी पैदल सीढ़ी मार्ग, हर की पैड़ी, कांगड़ा घाट, सीसीआर घाट, विष्णु घाट तथा बिरला घाट क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा विशेष रूप से पथ प्रकाश व्यवस्था एवं आमजन की सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

इस दौरान कई स्थानों पर नगर निगम की स्ट्रीट लाइटें संचालित नहीं पाई गईं, जिस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित सहायक नगर आयुक्त एवं लाइनमैन से स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि समस्त पथ प्रकाश व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सुचारू किया जाए तथा इसकी दैनिक स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही पुनः सामने न आए।

साथ ही जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट से संबंधित मरम्मत कार्य लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी प्रमुख मार्गों एवं घाट क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, जिससे रात्रि के समय श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 1
Users Today : 312
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 1
Users Today : 312
Users Yesterday : 398