न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » संदेश » “सेवा पखवाड़ा बना मानवता का महाकुंभ: मोदी जन्मदिन पर बहादराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, विधायक आदेश चौहान संग बहाया सेवा का लाल रंग, रक्तदान कर दिया समाजसेवा का ऐतिहासिक संदेश!”

“सेवा पखवाड़ा बना मानवता का महाकुंभ: मोदी जन्मदिन पर बहादराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, विधायक आदेश चौहान संग बहाया सेवा का लाल रंग, रक्तदान कर दिया समाजसेवा का ऐतिहासिक संदेश!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद मंडल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बहादराबाद में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने फीता काटकर किया। खास बात यह रही कि विधायक आदेश चौहान ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर हर साल सेवा पखवाड़ा मनाया जाता है। इसी कड़ी में रक्तदान शिविर भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और सेवा संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। प्रत्येक व्यक्ति को समाज की सेवा के लिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि हमारा रक्त किसी का जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि यह रक्तदान शिविर मात्र एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज के लिए जीवनदायी अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस सेवा अभियान से जुड़ें और रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश करें।शिविर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम में मंडल संयोजक हितेश कथूरिया, मंडल महामंत्री चेतन चौहान, देवेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष व पार्षद नागेंद्र राणा, ग्राम प्रधान नीरज चौहान, अनिल चौहान चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान, हिमांशु चौहान, प्रत्यूष चौहान, ईश्वर चौहान, अनुज त्यागी, सुबे सिंह, पवन चौहान, संदीप शर्मा, विवेक चौहान, पंकज बागड़ी, मनोज चौहान, मनोज कुमार, मनोज पारलिया, वरुण चौहान, सुरेंद्र चौहान, लवी चौहान, धर्मेंद्र कुमार, कमल प्रधान, विकास कुमार और संगीत चौहान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं के जोश और सेवा भावना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को समाजसेवा के संकल्प के साथ सार्थक बनाया।

ALSO READ  "हरिद्वार में लोहड़ी की लौ से गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले—यह पर्व नहीं, सांस्कृतिक चेतना और भाईचारे का उत्सव है"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 3
Users Today : 46
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 3
Users Today : 46
Users Yesterday : 930