न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » हड़कंप » “हरिद्वार में सनसनी: पानी के टैंक में निकले 27 सांप के बच्चे, टैंक में झांकते ही उड़ गए परिवार के होश, वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन!”

“हरिद्वार में सनसनी: पानी के टैंक में निकले 27 सांप के बच्चे, टैंक में झांकते ही उड़ गए परिवार के होश, वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार के सराय ग्राम में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान के पानी के टैंक में बड़ी संख्या में सांप के बच्चे दिखाई दिए।

टैंक के अंदर झांकने पर परिवार के सदस्यों ने दर्जनों सांप के बच्चों को रेंगते हुए देखा, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक इतनी बड़ी संख्या में सांप दिखाई देने से परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने भी टैंक के अंदर सांपों के बच्चों को देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।वन विभाग के साथ पहुंचे स्नेक कैचर तालिब और भोला ने काफी सावधानी और मशक्कत के साथ टैंक से सांपों के बच्चों को बाहर निकाला।

रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान कुल 27 सांप के बच्चे बरामद किए गए। सभी सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की कार्रवाई की गई।

रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। सांपों को पकड़ने की पूरी प्रक्रिया लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी रही।घटना का वीडियो भी किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

ALSO READ  "हरिद्वार में गोलियों का तांडव! नकाबपोश बाइक सवारों ने एक के बाद एक तीन जगह बरसाईं गोलियां, जगजीतपुर से कनखल तक गूंजती रही तड़तड़ाहट, दहशत में लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 5 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 5 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 849