न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी
Home » खुलासा » “गुमशुदगी का खुला राज! पुरानी रंजिश में अंकित की हत्या, बाइक से बांधकर गंगा में डुबोया शव”

“गुमशुदगी का खुला राज! पुरानी रंजिश में अंकित की हत्या, बाइक से बांधकर गंगा में डुबोया शव”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। 2/3 अगस्त 2026 की रात शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान जो कि अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था रास्ते में जाते हुए गायब हो गया और उसका मोबाइल बंद हो गया जिस पर उसके परिजनों द्वारा कोतवाली लक्सर पर गुमशुदगी पंजीकृत कराया गयी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच की गई आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल गया आसपास के टावरों की कॉल डिटेलों व अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया व मैनुअल पुलिसिंग कर मृतक से संबंधित जानकारी जुटाई गई विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि गुमशुदा अंकित के गांव के रहने वाले सचिन मेहकार कुलवंत व अंकित उर्फ फौजी से उसकी पिछले कुछ समय से रंजिश चली आ रही थी यह सूचना पर कोतवाली लक्सर पर 801/26 मुकदमा पंजीकृत किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त चारों से बारीकी से पूछताछ की गई।

पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपित द्वारा अपना जुर्म कबूला गया तथा बताया गया कि गुमशुदा अंकित चौहान की उन चारों व्यक्ति ने मिलकर 2 तारीख की रात को हत्या कर दी है व शव को शिवपुरी गांव के पास बनी खुसरो की ठोकर से उसकी मोटरसाइकिल के साथ बांधकर नदी में डुबो दिया है पूछताछ में उन्होंने बताया कि मृतक अंकित काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा था और ट्रैक्टर ट्राली के खनन में उनकी मुखबिरी करके उन्हें पकड़वा दिया करता था जिससे उन्हें काफी पैसे की हानि हो रही थी इसलिए उन चारों ने अंकित को रास्ते से हटाने का फैसला किया तथा 2 तारीख की रात को जब अंकित अपने घर लौट रहा था तो उसकी मोटरसाइकिल रोक कर रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी।आरोपित की स्वीकारोकती पर पुलिस टीम द्वारा उनको आगे आगे चलकर उनके बताए स्थान पर ले गए जहां पर तलाशी हेतु एसडीआरएफ की टीम को भी गोताखोरों सहित बुलाया गया एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से अथक प्रयासों से गंगा नदी में डूबे मोटरसाइकिल व शव को बरामद किया गया। आरोपितों के द्वारा की गई करवाई गई बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103, 238, 61(2)BNS की वृद्धि की गई आरोपियों में मुख्य आरोपित अंकित चौहान उर्फ फौजी पूर्व में थाना खानपुर से हत्या के मामले में जेल जा चुका है। सचिन पुत्र पवन निवासी शिवपुरी रायसी हरिद्वार

ALSO READ  "देहरादून के चर्चित गैस एजेंसी संचालक अर्जुन हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: एक माह तक चली गुप्त रेकी, मोबाइल से मिली कार की तस्वीरें, मां पर फोटो भेजने का आरोप; करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन ने जांच को दिया नया मोड़"

,मेहकार पुत्र पवन निवासी शिवपुरी रायसी हरिद्वार,कुलवंत पुत्र कल्लू निवासी शिवपुरी रायसी हरिद्वार,अंकित चौहान उर्फ फौजी पुत्र सुरेश पाल निवासी शिवपुरी रायसी हरिद्वार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। हत्याकांड खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण कोश्यारी

एसएसआई नितिन चौहान,राजीव उनियाल चौकी इंचार्ज रायसी, यशवीर नेगी चौकी इंचार्ज भीकमपुर,कांस्टेबल अरविंद,कांस्टेबल ध्वजवीर,कांस्टेबल हिमांशु चौधरी, कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल अनूप पोखरियाल, कांस्टेबल सुरेश,हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल रविंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 4 7
Users Today : 364
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 4 7
Users Today : 364
Users Yesterday : 1573