न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालय की धरती, विकास की नई उड़ान! ‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजा उत्तराखण्ड की प्रगति और नए संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य विमोचन BIG BREAKING::नारसन में किसानों के लिए लगा वृहद ऋण मेला, 54 लाभार्थियों को 51 लाख रुपये के चेक वितरित BIG BREAKING:: पंवाणी अग्निकांड से उजड़े 50 परिवारों के लिए उठी मदद की आवाज, विधायक दुर्गेश लाल पहुंचे CM धामी के दरबार; मांगी तत्काल आर्थिक राहत BIG BREAKING:: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में पहुंचे मनोज धनगर, मत्था टेक लिया आशीर्वाद; मानवता और भाईचारे का दिया संदेश BIG BREAKING:: मोरी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई आवासीय भवन जलकर राख; सीएम धामी ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश BIG BREAKING:: “गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती हैं, प्रेम-सेवा और समानता का संदेश देती हैं: सीएम धामी”
Home » संकल्प » “थाना बहादराबाद की चौपाल में गूंजा संकल्प — ‘ज़िंदगी को हां, नशे को ना’, गांव अलीपुर बना नशा मुक्त देवभूमि मिशन का मिसाल!”

“थाना बहादराबाद की चौपाल में गूंजा संकल्प — ‘ज़िंदगी को हां, नशे को ना’, गांव अलीपुर बना नशा मुक्त देवभूमि मिशन का मिसाल!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के उद्देश्य से थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा ग्राम अलीपुर में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देश पर “नशा मुक्त शहर–नशा मुक्त गांव” एवं “ज़िंदगी को हां, नशे को ना” अभियान के तहत संपन्न हुआ।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि नशे का व्यापार समाज के लिए अभिशाप है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की कि नशे का सेवन करने वालों की काउंसलिंग कर उन्हें सही राह पर लाएं और नशा बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ग्रामीणों ने इस मुहिम में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को “ज़िंदगी को हां, नशे को ना” की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्त वाहिनी टीम, थाना बहादराबाद पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पुलिस ने कहा कि नशा मुक्त देवभूमि का लक्ष्य तभी संभव है जब समाज का हर नागरिक इसमें सहभागी बने।

 

ALSO READ  "धामी का दमदार ऐलान! तिरंगे तले गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, CM ने गिनाईं 7 बड़ी सौगातें"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 1 4
Users Today : 277
Users Yesterday : 644
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 1 4
Users Today : 277
Users Yesterday : 644