न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र BIG BREAKING: देहरादून में EVM-VVPAT की सुरक्षा पर डीएम आशीष चौहान की पैनी नजर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग वेयरहाउस का किया निरीक्षण BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश BIG BREAKING: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, निर्माणाधीन पुलों पर अधिकारियों की पैनी नजर—गुणवत्ता से समझौता नहीं!
Home » वारदात » रुड़की: बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटी, सीसीटीवी फुटेज वायरल

रुड़की: बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटी, सीसीटीवी फुटेज वायरल

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की, 28 मई – रुड़की कोतवाली क्षेत्र के पंचायती धर्मशाला के पास आज सुबह एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। लूट की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना उस समय हुई जब मंजू जैन नामक महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर पूजा के लिए जैन मंदिर पहुंची थीं। जैसे ही महिला स्कूटी से उतरकर मंदिर की ओर बढ़ीं, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों में से एक युवक बाइक से उतरकर उनके पास गया और झपट्टा मारकर चेन लूट ली। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि महिला के मंदिर पहुंचते ही बाइक सवार बदमाश उनका पीछा करते हैं। महिला के पति अभी स्कूटी खड़ी भी नहीं कर पाए थे कि चंद सेकंडों में लूट की यह वारदात हो गई।बताया जा रहा है कि लूटी गई सोने की चेन की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

 

ALSO READ  "शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूटकांड, बाइक सवार नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी सख़्त, दहशत में इलाके के लोग"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 8 1 6
Users Today : 272
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 8 1 6
Users Today : 272
Users Yesterday : 1097