न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » संदेश » “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ से दिया स्वास्थ्य और एकता का संदेश”

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ से दिया स्वास्थ्य और एकता का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, बुधवार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “अहिल्या स्मृति मैराथन – एक विरासत, एक संकल्प” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर समाज को स्वास्थ्य और एकता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी युवाओं के साथ दौड़ में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

“पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में दौड़ी ‘अहिल्या स्मृति मैराथन'”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। एक विरासत, एक संकल्प’—सीएम धामी ने युवाओं संग लगाई दौड़”

उन्होंने कहा कि “अहिल्या स्मृति मैराथन” नारी शक्ति, परंपरा और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है। यह पहल न केवल ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देती है, बल्कि एक स्वस्थ एवं संगठित समाज के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

. “मुख्यमंत्री धामी ने ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ में भाग लेकर बढ़ाया उत्साह”

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार, देहरादून के मेयर श्री सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक श्री भरत चौधरी, दायित्वधारी श्री अनिल डब्बू, श्री श्याम अग्रवाल, श्री हेम बजरंगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। यह आयोजन राज्य में उत्साह, समर्पण और जागरूकता की नई मिसाल बना।

 

Share This
ALSO READ  "मुख्यमंत्री धामी धान रोपाई कर बने जन-नेता के प्रतीक, ‘हुड़किया बौल’ के संग सांस्कृतिक गौरव और कृषक सम्मान का दिया संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 7
Users Today : 1294
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 7
Users Today : 1294
Users Yesterday : 886