न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » लोकार्पण » “सड़कें बनीं विकास की पहचान: राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर में सड़क चौड़ीकरण व ब्लॉक सी-एफ की आंतरिक सड़कों का किया भव्य लोकार्पण, यातायात को मिलेगी नई रफ्तार”

“सड़कें बनीं विकास की पहचान: राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर में सड़क चौड़ीकरण व ब्लॉक सी-एफ की आंतरिक सड़कों का किया भव्य लोकार्पण, यातायात को मिलेगी नई रफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। नगर पालिका परिषद, शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या–5 न्यू शिवालिक नगर में नगर के समग्र एवं सतत विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्याम चिन्ह, अटल वाटिका से लेकर रानीपुर रपटे तक मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण, अटल वाटिका के समीप सड़क चौड़ीकरण तथा ब्लॉक सी एवं एफ की आंतरिक सड़कों के विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा, सुरक्षित आवागमन एवं सुव्यवस्थित सड़कें उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं आंतरिक सड़कों के सुधरने से स्थानीय नागरिकों को दैनिक जीवन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर निरंतर विकास कार्यों को धरातल पर उतार रही है। प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि नगर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण से क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी और आने वाले समय में व्यापार, यातायात एवं जनसुविधाओं को नई गति मिलेगी।इस अवसर पर सभासद शीतल पुंडीर, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, लजेराम शर्मा, देवविख्यात भाटी, गौरव गुर्जर वेदांत चौहान, अजय मलिक, रवि वर्मा, रविंद्र उनियाल,गौरव पुंडीर, अनिल राणा, टीना अरोड़ा , दीप्ती मिश्रा ,राजेश बालियान, विजेंदर गुज़र, सुनील अरोड़ा , गौरव शर्मा, लज्जा राम, जोगिंदर गुज़र,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 7 2
Users Today : 40
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 7 2
Users Today : 40
Users Yesterday : 343