न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » एक्शन » “UKSSSC परीक्षा पर पुलिस की पैनी नजर: होटल से सड़क तक हर कोने की कड़ी चेकिंग, हरिद्वार में एसएसपी का सख्त एक्शन”

“UKSSSC परीक्षा पर पुलिस की पैनी नजर: होटल से सड़क तक हर कोने की कड़ी चेकिंग, हरिद्वार में एसएसपी का सख्त एक्शन”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। बिना किसी गड़बड़ी के उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतर गई है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस कर्मी विभिन्न सेंटरों के आसपास होटलों, लॉज, बस अड्डों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं। परीक्षार्थियों की सुरक्षा और नकल माफिया पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। होटल रजिस्टर की बारीकी से जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी और आईडी की क्रॉस वेरिफिकेशन की जा रही है।

साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था न बिगड़े। हरिद्वार पुलिस का यह सख्त और सतर्क रवैया यह सुनिश्चित कर रहा है कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और शांति के माहौल में सम्पन्न हो।

 

 

ALSO READ  “अवैध खनन पर एसएसपी नवनीत सिंह का बड़ा एक्शन: चौकी इकबालपुर प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित, पूरे महकमे में मचा हड़कंप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 0
Users Today : 780
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 0
Users Today : 780
Users Yesterday : 672