न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी!
Home » उत्साह » “यूसीसी दिवस पर कानून की पाठशाला: मदरहुड विश्वविद्यालय के विधि विद्यार्थियों ने आमजन को दी कानूनी प्रक्रियाओं की सटीक जानकारी, जागरूकता कार्यक्रम में दिखा उत्साह”

“यूसीसी दिवस पर कानून की पाठशाला: मदरहुड विश्वविद्यालय के विधि विद्यार्थियों ने आमजन को दी कानूनी प्रक्रियाओं की सटीक जानकारी, जागरूकता कार्यक्रम में दिखा उत्साह”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय के विधि संकाय के विद्यार्थियों ने यू०सी०सी० दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा की पूर्व अनुमति से विधि संकाय के विद्यार्थी ऋषिकुल ऑडिटोरियम हरिद्वार पहुँचे। जहाँ उन्होंने निबंध लेखन, सोशल मीडिया रील्स तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यू०सी०सी० से संबंधित नियमों एवं कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुँचाना रहा, ताकि लोग विवाह, तलाक, संपत्ति अधिकार एवं लिव-इन संबंधों जैसे मामलों में यूसीसी के प्रावधानों को सही रूप से समझ सकें।

यह कार्यक्रम जिला विकास अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। मदरहुड विश्वविद्यालय के विधि संकाय से अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) जयशंकर प्रसाद श्रीवास्तव, निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श केंद्र के सचिव/सहायक आचार्य विवेक कुमार तथा विधि संकाय के विद्यार्थियों ने राज्य सरकार के इस कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर (सिविल जज सीनियर डिवीजन, हरिद्वार), नगर निगम हरिद्वार की महापौर किरण जैसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मदन कौशिक, राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, हरिद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह मोंटू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिमरनजीत कौर ने कहा कि कानून का ज्ञान समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसका प्रयोग जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने मदरहुड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं

ALSO READ  मेजर ध्यानचंद जन्मदिवस पर हरिद्वार में छाया खेलों का जादू: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जगाई खेल भावना, सितारों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री योजनाओं से उदीयमान खिलाड़ियों को नयी उड़ान, संसद खेल महोत्सव पोर्टल लॉन्च, चारों ओर दिखा जोश और उत्साह!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 1 5
Users Today : 506
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 1 5
Users Today : 506
Users Yesterday : 1019