न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 37 शिक्षा बोर्डों का हरिद्वार में महामंथन! डिग्री नहीं, संस्कारवान नागरिक बनाने पर जोर; रामदेव से लेकर धन सिंह रावत तक ने रखी भविष्य की शिक्षा पर बड़ी बात BIG BREAKING:: मंगलौर को विकास की बड़ी सौगात! लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज, गंगनहर पर नए पुल समेत कई घोषणाओं से सीएम धामी ने भरी विकास की हुंकार BIG BREAKING:: भूकंप-अग्निकांड से बचाव का ‘महा अभ्यास’! हरिद्वार के 6 स्कूलों में मॉक ड्रिल, रेस्क्यू और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: हिमालय की धरती, विकास की नई उड़ान! ‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजा उत्तराखण्ड की प्रगति और नए संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य विमोचन BIG BREAKING::नारसन में किसानों के लिए लगा वृहद ऋण मेला, 54 लाभार्थियों को 51 लाख रुपये के चेक वितरित
Home » कार्यवाही » “जिलाधिकारी के सख्त फरमान पर सड़क पर ताबड़तोड़ छापेमारी! इंटरसेप्टर टीमों ने ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कहर बरपाया, 33 चालान, 10 वाहन मौके पर सीज”

“जिलाधिकारी के सख्त फरमान पर सड़क पर ताबड़तोड़ छापेमारी! इंटरसेप्टर टीमों ने ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कहर बरपाया, 33 चालान, 10 वाहन मौके पर सीज”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के तहत आज सुबह हरिद्वार और रुड़की इंटरसेप्टर टीमों ने नरसन–लंधौरा–हरिद्वार मार्ग पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस अभियान में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर विशेष निगरानी रखी गई, ताकि ओवरलोडिंग और असुरक्षित परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके।प्रातःकाल शुरू हुए इस अभियान में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान टीमों ने विभिन्न स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 33 चालान किए गए। वहीं, यातायात सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करने वाली 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार के अभियान क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने और परिवहन मानकों को सख्ती से लागू करने में सहायक हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक हरिद्वार और रुड़की प्रवर्तन दलों द्वारा 250 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा विभाग की सतत निगरानी और सड़क सुरक्षा के प्रति उसके समर्पण को दर्शाता है।ओवरलोडिंग, बिना पंजीकरण या खराब तकनीकी स्थिति वाले वाहनों पर निरंतर कार्रवाई का उद्देश्य आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, जिससे नियमों का पालन और सुरक्षित यातायात प्रणाली मजबूत हो सके।

ALSO READ  “चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 0 1 5
Users Today : 100
Users Yesterday : 378
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 0 1 5
Users Today : 100
Users Yesterday : 378