न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट”

“चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चार धाम यात्रा 2026 को देखते हुए जनपद हरिद्वार में लगातार कार्यवाही की जा रही है

इसी क्रम में थाना सिडकुल द्वारा दी गयी सूचना के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए,टीम द्वारा मिठाई सप्लाई वाहन बोलेरों पर छापेमार कार्यवाही की गयी।टीम द्वारा बोलेरो वाहन में विक्रय हेतु ले जाये जा रहे मिठाईयों के कार्टन बक्सों तथा टीनो की विस्तृत एवं गहन जांच की गयी। लगभग 03 घण्टे चली कार्यवाही में टीम हारा 05 कर्टन बक्सों में संग्रहित लगभग 35 किलो बूँदी लड्डू, 01 कर्टन बॉक्स में संग्रहित लगभग 05 किलो मिल्क केक मिठाई तथा एक टीन में संग्रहित लगभग 16 किलो सफेद रसगुल्ला खराब हो जाने के कारण जब्त किया गया

तथा मौके पर तीनों मिठाइयों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लेने के उपरान्त लगभग 50 किलो मिठाइयों को मौके पर गड्डा खुद‌वाकर कल रात्रि में ही नष्ट करवाया गया। पूछताछ में मिठाई विक्रेता ने बताया कि वह रावली महदूद,सिडकुल में मिठाइयों का विक्रय करता है।

मौके पर ही मिठाई विक्रेता को तापमान नियंत्रित वाहन में ही मिठाईयों का विक्रय करने, साफ-सुथरे टीनो में मिठाइयों का संग्रह करने के निर्देश देते हुये नोटिस जारी किया गया। मिठाई विक्रेता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम – 2006 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

ALSO READ  "हरिद्वार में बारात के दौरान बवाल: सीट के विवाद में दूल्हे के मामा की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 7
Users Today : 217
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 7
Users Today : 217
Users Yesterday : 861