न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में बारात के दौरान बवाल: सीट के विवाद में दूल्हे के मामा की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार”

“हरिद्वार में बारात के दौरान बवाल: सीट के विवाद में दूल्हे के मामा की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में 11 मई को एक बारात के दौरान मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया।

बारात में बस की सीट को लेकर हुए झगड़े में दूल्हे के मामा मुजम्मिल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

सूचना मिलते ही थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुँची और फॉरेंसिक टीम की सहायता से सबूत जुटाए। मृतक के भाई इमरान की तहरीर के आधार पर निसार समेत अन्य के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1)/190/191(2)/191(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की। 13 मई की रात पुलिस ने अलीपुर क्षेत्र में आम के बाग के पास से दो नामजद आरोपियों – निसार और आदिल – को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की फुंकनी और संडासी भी बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बस से उनके परिवार के बच्चों को उतारने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें उन्होंने मुजम्मिल की हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

ALSO READ  थाना बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता – 03 जुआरी गिरफ्तार, ₹19,600 नगद व ताश के पत्ते बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 2
Users Today : 667
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 2
Users Today : 667
Users Yesterday : 1179