न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » Uncategorized » “त्योहारों में हरिद्वार पुलिस सतर्क: एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस ने बढ़ाई सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी”

“त्योहारों में हरिद्वार पुलिस सतर्क: एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस ने बढ़ाई सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। त्योहारों के सीजन को देखते हुए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस ने भी सघन चेकिंग अभियान चलाया।थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, हाईवे, पेट्रोल पंपों, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच की। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात चेक किए गए, जबकि बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान जनपद में पूर्ण शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।बहादराबाद पुलिस ने बताया कि लगातार गश्त बढ़ाई गई है और रात के समय भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और अधिक मजबूत हुआ है। जनता ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।

Share This
ALSO READ  देवभूमि में अपराध का खात्मा: 60 संगीन मुकदमों वाला कुख्यात विनय त्यागी मौत के मुंह में पहुँचा, दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, धामी सरकार का अपराधियों को खुला अल्टीमेटम – अब न शरण मिलेगी, न रहम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 4
Users Today : 1381
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 4
Users Today : 1381
Users Yesterday : 886