न्यूज़ फ्लैश
“बागेश्वर को मिला सख्त कप्तान! जितेंद्र कुमार मेहरा (IPS) ने संभाली कमान, नशे–साइबर फ्रॉड पर कसेगा शिकंजा, अराजक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान!” “दिनदहाड़े घर में धावा बोलकर जेवरात उड़ाने वाला शातिर चोर शुभम गिरफ्तार, गंगनहर पुलिस की मुस्तैदी से सोने-चांदी के आभूषण बरामद” “बाल भवन बिजनौर में गरजी कर्मचारी-शिक्षकों की हुंकार: ‘सामाजिक सुरक्षा की एक ही पहचान—पुरानी पेंशन बहाल करो’, उत्तराखंड-यूपी से उमड़ा जनसैलाब, सरकार की नई पेंशन योजनाओं को सिरे से किया खारिज” “संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बहादराबाद बना हिंदू एकता का महाकुंभ: विराट सम्मेलन, संतों के ओजस्वी उद्बोधन, भव्य शिव आरती और कलश यात्रा से गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष” “नवोदय नगर में विकास का नया अध्याय: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक गंगा विहार फेस–2 की बहुप्रतीक्षित मुख्य सड़क का भव्य लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित की सुगम, सुरक्षित और आधुनिक सड़क सुविधा” “खटीमा में भक्ति और उत्साह का महासंगम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में फीता काटकर किया भव्य महाशिवरात्रि मेले का शुभारम्भ, विकास की नई कार्ययोजना का किया ऐलान”
Home » सम्मेलन » “संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बहादराबाद बना हिंदू एकता का महाकुंभ: विराट सम्मेलन, संतों के ओजस्वी उद्बोधन, भव्य शिव आरती और कलश यात्रा से गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष”

“संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बहादराबाद बना हिंदू एकता का महाकुंभ: विराट सम्मेलन, संतों के ओजस्वी उद्बोधन, भव्य शिव आरती और कलश यात्रा से गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद (हरिद्वार)। बहादराबाद स्थित स्प्रिंग फिल्ड स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू एकता, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और स्वाभिमान को सुदृढ़ करना रहा। क्षेत्रभर से आए स्वयंसेवकों, श्रद्धालुओं और समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

मुख्य अतिथि महंत स्वामी सुतीक्षण मुनि जी (वेदांत साहित्याचार्य), श्री जगद्गुरु उत्तरतीर्थ अखाड़ा, हरिद्वार ने कहा कि संघ के 100 वर्ष समाज संगठन, राष्ट्र निर्माण और संस्कृति संरक्षण के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय परंपराओं को आत्मसात कर राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्र सह-संपर्क प्रमुख हरीश जी ने शताब्दी वर्ष को आत्ममंथन और नवसंकल्प का अवसर बताते हुए सेवा, समरसता और राष्ट्रभक्ति को संघ का मूल ध्येय बताया।

क्षेत्र संयोजक, बजरंग दल (पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड) अनुज वालिया ने युवाओं को जागरूक और संस्कारित बनने की अपील की। महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव आरती व कलश यात्रा निकाली गई, जिससे परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि चौहान ने की, संचालन वीर प्रताप चौहान ने किया तथा संयोजक विनय चौहान रहे। रानीपुर विधायक आदेश चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

65 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“बाल भवन बिजनौर में गरजी कर्मचारी-शिक्षकों की हुंकार: ‘सामाजिक सुरक्षा की एक ही पहचान—पुरानी पेंशन बहाल करो’, उत्तराखंड-यूपी से उमड़ा जनसैलाब, सरकार की नई पेंशन योजनाओं को सिरे से किया खारिज”

“नवोदय नगर में विकास का नया अध्याय: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक गंगा विहार फेस–2 की बहुप्रतीक्षित मुख्य सड़क का भव्य लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित की सुगम, सुरक्षित और आधुनिक सड़क सुविधा”

“खटीमा में भक्ति और उत्साह का महासंगम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में फीता काटकर किया भव्य महाशिवरात्रि मेले का शुभारम्भ, विकास की नई कार्ययोजना का किया ऐलान”