न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » जयंती » “अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सुशासन की प्रतिबद्धता दोहराई”

“अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सुशासन की प्रतिबद्धता दोहराई”

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर को करुणा, सेवा, त्याग और धर्मनिष्ठा की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय इतिहास में एक अद्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने धर्मस्थलों के पुनर्निर्माण और सनातन संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर भारत की सांस्कृतिक आत्मा को पुनर्जीवित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने उस कालखंड में नारी सशक्तिकरण की जो मिसाल प्रस्तुत की, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन दर्शाता है कि सेवा, सद्भाव और नेतृत्व के माध्यम से समाज में व्यापक परिवर्तन संभव है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। वर्षों तक उपेक्षित रहे हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्स्थापित किया जा रहा है, जिससे देश की नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का अवसर मिल रहा है।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है। केदारखंड और मानसखंड के मंदिर क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, वहीं हरिपुर कालसी में यमुनातीर्थ स्थल के पुनरुद्धार के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एक सख्त भू-कानून लागू किया गया है ताकि राज्य की सांस्कृतिक और भौगोलिक पहचान को सुरक्षित रखा जा सके। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू किया है। इसके साथ ही राज्य में देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून भी लागू किया गया है, जिसके चलते बीते तीन वर्षों में 23,000 से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियों में नियुक्त किया गया है।

ALSO READ  “उत्तराखंड की गौरवगाथा के 25 सुनहरे साल! — रजत जयंती सप्ताह में झलकेगी देवभूमि की संस्कृति, हरिद्वार में डीएम ने संभाली कमान, स्कूलों से लेकर सड़कों तक सजधज में डूबेगा पूरा जिला”

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 2
Users Today : 587
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 2
Users Today : 587
Users Yesterday : 496