न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » Uncategorized » श्री गोवर्धन दास सेवानिवृत्त, सूचना विभाग में विदाई समारोह आयोजित

श्री गोवर्धन दास सेवानिवृत्त, सूचना विभाग में विदाई समारोह आयोजित

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 1 जून।सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड में कार्यरत वाहन चालक श्री गोवर्धन दास आज अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवामुक्त हो गए। इस अवसर पर विभाग में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी ने श्री गोवर्धन दास को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “श्री गोवर्धन दास ने अपने सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कर्तव्यों का पालन किया। उनकी सेवाएं विभाग के अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।”

इस अवसर पर व्यवस्थाधिकारी श्री रामपाल सिंह रावत एवं फोटो फिल्म अधिकारी श्री शेखर चन्द्र जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

सूचना कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश रावत द्वारा श्री गोवर्धन दास के सम्मान में सम्मान पत्र पढ़ा गया। संघ के अन्य पदाधिकारियों – महामंत्री श्री अंकित कुमार, उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार, कोषाध्यक्ष श्री राकेश कुमार धीवान, संयुक्त मंत्री श्रीमती पारूल चौधरी, संगठन मंत्री श्री सतेन्द्र बिजिल्वाण एवं संयोजक श्री अरुण कुमार द्वारा संघ का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री मनोज कुमार शुक्ला, श्री रणजीत सिंह बुदियाल, श्री जगदीश पटवाल, संघ के पूर्व महामंत्री श्री सुरेश चन्द्र भट्ट सहित सूचना विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्री विजय कुमार ने किया।

ALSO READ  ???? बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक – जानिए पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728