न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » निर्देश » “अब ट्रैफिक जाम और हुड़दंगियों की खैर नहीं!आसमान से हर गतिविधि पर नजर रखेगी हाईटेक नैनीताल पुलिस। ड्रोन टेक्नोलॉजी से कैंची धाम मेला और पर्यटन सीजन होगा सुरक्षित व जाम-मुक्त”

“अब ट्रैफिक जाम और हुड़दंगियों की खैर नहीं!आसमान से हर गतिविधि पर नजर रखेगी हाईटेक नैनीताल पुलिस। ड्रोन टेक्नोलॉजी से कैंची धाम मेला और पर्यटन सीजन होगा सुरक्षित व जाम-मुक्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल। आगामी पर्यटन सीजन, कैंची धाम मेला एवं विभिन्न त्योहारों को देखते हुए नैनीताल पुलिस को अत्याधुनिक ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं।इन हाईटेक ड्रोन के जरिए अब पुलिस भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, ट्रैफिक जाम और संवेदनशील स्थानों पर लाइव निगरानी रख सकेगी। इससे कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स भी सुनिश्चित होगा।पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये एडवांस्ड ड्रोन लगभग 2 किलोमीटर तक की एरियल रेंज में उड़ान भरने में सक्षम हैं तथा लगातार 40 मिनट तक निगरानी कर सकते हैं।ड्रोन तकनीक का उपयोग विशेष रूप से कैंची धाम मेले, पर्यटन स्थलों और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में किया जाएगा।

इसके अलावा ट्रैफिक प्रबंधन, जाम की स्थिति पर नजर रखने और आपात परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने में भी ये काफी मददगार साबित होंगे।उत्तराखंड पुलिस लगातार आधुनिक तकनीक को अपनाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। पुलिस का उद्देश्य यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं जाम-मुक्त यातायात उपलब्ध कराना है।

ALSO READ  हरिद्वार में CSR को नई दिशा देने को लेकर 'सहयोग पोर्टल' पर हुआ मंथन, कंपनियों को जल्द पंजीकरण के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 0
Users Today : 221
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 0
Users Today : 221
Users Yesterday : 522