न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार को मिला नया जिला सूचना अधिकारी: रती लाल की पदोन्नति से विभाग में खुशी की लहर, पत्रकारों और अधिकारियों ने दी बधाई” “मानसून का बड़ा असर! ऋषिकेश में गंगा की रौद्र धारा के चलते 1 जुलाई से रिवर राफ्टिंग बंद, अब सितंबर तक करना होगा इंतजार” “हरिद्वार में विकास तिवारी का बढ़ा कद! थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष बनने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई” “कॉस्मेटिक की दुकान निकली नशे का अड्डा! कलियर में STF का बड़ा धमाका, प्रतिबंधित कोडीन सिरप-ट्रामाडोल के साथ संचालक गिरफ्तार” “चम्पावत पुलिस के तीन कर्मठ अधिकारियों को सम्मानपूर्ण विदाई, एसपी रेखा यादव ने किया सम्मानित” “हरिद्वार में सहकारिता की बड़ी पहल! स्वरोजगार से व्यवसाय विस्तार तक खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, सहकारिता चौपाल में अधिकारियों ने बताई योजनाओं की पूरी जानकारी”
Home » निर्देश » “निखिल शर्मा का सख़्त फरमान – हेलमेट है तो पेट्रोल है, वरना टंकी रहेगी खाली! हरिद्वार में धूम मचा रहा है ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ अभियान!”

“निखिल शर्मा का सख़्त फरमान – हेलमेट है तो पेट्रोल है, वरना टंकी रहेगी खाली! हरिद्वार में धूम मचा रहा है ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ अभियान!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने 22 सितंबर 2025 को “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” अभियान की शुरुआत की।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि इस पहल का लक्ष्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना है। अभियान की शुरुआत एसआईडीकुल क्षेत्र से की गई है, जहां चार प्रमुख पेट्रोल पम्पों – एआर पेट्रोल पम्प, राव फिलिंग स्टेशन, ईश कृपा पेट्रोल पम्प और मन्नत पेट्रोल पम्प – को विशेष निगरानी के लिए चिन्हित किया गया है।अभियान के तहत पेट्रोल पम्प संचालकों से आग्रह किया गया है कि बिना हेलमेट आने वाले बाइक या स्कूटी चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। विभाग का मानना है कि इस कदम से लापरवाह वाहन चालकों में अनुशासन आएगा और सड़क हादसों में कमी की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा।

कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बाइक स्क्वाड्स की तैनाती की है। ये स्क्वाड न केवल बिना हेलमेट चलाने वालों का चालान करेंगे, बल्कि मौके पर ही उन्हें काउंसलिंग देकर सड़क सुरक्षा का महत्व भी समझाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल दंड नहीं है, बल्कि लोगों में जागरूकता लाकर उनके जीवन की रक्षा करना है।यह प्रयास सरकार के उस संकल्प को प्रदर्शित करता है जिसमें हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च है। उम्मीद की जा रही है कि जनता सहयोग कर इस अभियान को सफल बनाएगी और “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” एक अनुशासन की नई परंपरा बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 6 9 4
Users Today : 1311
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 6 9 4
Users Today : 1311
Users Yesterday : 3383