न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » निर्देश » “हरिद्वार में अपर सचिव का औचक दौरा: महिला समूहों की कुकीज़ से लेकर सिंघाड़ा आटा तक, गुणवत्ता पर रही पैनी नजर”

“हरिद्वार में अपर सचिव का औचक दौरा: महिला समूहों की कुकीज़ से लेकर सिंघाड़ा आटा तक, गुणवत्ता पर रही पैनी नजर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । उत्तराखंड सरकार की अपर सचिव, ग्राम्य विकास एवं परियोजना निदेशक, उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति, सुश्री झरना कमठान ने आज जनपद हरिद्वार में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सीएलएफ और स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित उद्यमों की प्रगति, उत्पादों की गुणवत्ता तथा बाजार संभावनाओं की विस्तृत समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम खानपुर विकासखंड में स्थापित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा किया। यहां उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन कर आटे का उत्पादन शीघ्र पुनः प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना एवं संबंधित सीएलएफ अध्यक्षा ने अवगत कराया कि सिंघाड़े का उत्पादन आगामी अक्टूबर माह से शुरू होते ही आटे की नियमित आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
इसके पश्चात, सुश्री कमठान ने रुड़की विकासखंड स्थित हिलांस बेकरी यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला समूहों द्वारा तैयार की जा रही सिंघाड़ा कुकीज़ व अन्य कुकीज की गुणवत्ता और पैकेजिंग संबंधी जानकारी विस्तार से प्राप्त की तथा उनके प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। उनके साथ आई क्वालिटी टीम द्वारा सभी उत्पादों की गुणवत्ता पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण एवं सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि बाजार में उपलब्ध कराए जा रहे उत्पाद उच्च मानकों पर खरे उतरें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में उत्पादों की गुणवत्ता संतोषजनक है और विभाग इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
निरीक्षण के दौरान सुश्री कमठान ने ब्लॉक कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया, जहां सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कैलाश नाथ तिवारी ने मुख्य विकास अधिकारी, आकांक्षा कोण्डे के निर्देशन

में निर्माणाधीन लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया तथा कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस महत्त्वपूर्ण निरीक्षण में झरना कमठान के साथ परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कैलाश नाथ तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, समस्त सहायक प्रबंधक, खानपुर एवं रुड़की के बीडीओ/

एबीडीओ, ब्लॉक स्तरीय रीप एवं एनआरएलएम टीम, संबंधित सीएलएफ की टीम सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

ALSO READ  हरिद्वार पहुंचे एनजीटी विशेषज्ञ डॉ. अफरोज अहमद — कहा, धर्मनगरी की पहचान मां गंगा है, स्वच्छता व संरक्षण के लिए बने ठोस कार्ययोजना, अवैध खनन व प्रदूषण पर रहे कड़ी निगरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 8 9
Users Today : 809
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 8 9
Users Today : 809
Users Yesterday : 672