न्यूज़ फ्लैश
“रुड़की में वरिष्ठ नागरिकों का भव्य वार्षिकोत्सव: मेयर अनीता अग्रवाल और सिमरन कौर की मौजूदगी में अनुभव, अधिकार और सम्मान का उत्सव” “जनता के दरबार में अफसर: हरिद्वार में हर महीने दो बार लगेगा ‘तहसील दिवस’, डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—अब मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान!” “सुबह-सुबह आबकारी का सर्जिकल स्ट्राइक: चमगादड़ टापू पार्किंग में छापा, हरियाणा की 45 पेटी अवैध शराब बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार” “पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले देहरादून हाई अलर्ट: आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक डीएम का ग्राउंड जीरो एक्शन, सड़कों से लेकर सुरक्षा तक हर व्यवस्था टाइट!” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: सिडकुल में जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 52 हुड़दंगी धराए, महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतों पर भी सख्त एक्शन” “रुड़की में एसटीएफ का बड़ा धमाका: साउथ सिविल लाइंस में छापा, 101 गैस सिलेंडर बरामद—मौके पर हंगामा, महिलाओं ने टीम को रोका!”
Home » लोकार्पण » “नवोदय नगर में विकास का नया अध्याय: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक गंगा विहार फेस–2 की बहुप्रतीक्षित मुख्य सड़क का भव्य लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित की सुगम, सुरक्षित और आधुनिक सड़क सुविधा”

“नवोदय नगर में विकास का नया अध्याय: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक गंगा विहार फेस–2 की बहुप्रतीक्षित मुख्य सड़क का भव्य लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित की सुगम, सुरक्षित और आधुनिक सड़क सुविधा”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अंतर्गत नवोदय नगर वार्ड–13 स्थित शिवालिक गंगा विहार फेस–2 में लंबे समय से बहुप्रतीक्षित मुख्य सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विधिवत लोकार्पण कर सड़क को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने मुख्य सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार प्रकट किया।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि शिवालिक गंगा विहार फेस–2 की यह मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के समय जलभराव, कीचड़ एवं दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। क्षेत्रवासियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया गया।उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क का निर्माण न केवल आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं विकास को भी नई गति देगा। बेहतर सड़क सुविधा से स्थानीय व्यापार, शिक्षा एवं दैनिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।नगर पालिका अध्यक्ष ने आगे कहा कि “जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही हमारा दायित्व है। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाते रहेंगे।” कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, देवेंद्र शर्मा, वतन वर्मा, नितू चौधरी, पंकज चौहान, देव विख्यात भाटी, दीपा सिंह राजपूत, बागेश्वरी बग्गा, बिना कोटनाला, शवेता सिंह, रविन्द्र उनियाल, भानु प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, वेदांत चौहान, संचित डागर, रवि वर्मा, आदित्य मलिक, नीरज प्रेमी, मनोज मिश्रा, मुकेश रावत, रोशन खान, संदीप मैठाणी,अभिषेक शर्मा, पवन, ममता , शुकपा, आलोक शर्मा, संजीव तिवारी, बृजेश तिवारी, बिंदर पाल, नीतू पाल, , दिव्यांशु तिवारी, अभिष्ट शर्मा, नवीन शर्मा , राहुल पाल, पुनीत पाल, संदीप पाल, रकीब, तोकीर, नवाब, अनिल शर्मा, संदीप कालिया, जयदीप भारद्वाज, ममता सैंगर, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

110 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *