न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » सौगात » “शिवालिक नगर में विकास की नई शुरुआत! अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया पार्क सौंदर्यीकरण का शुभारंभ, वार्ड–4 को मिलेगी आधुनिक सौगात”

“शिवालिक नगर में विकास की नई शुरुआत! अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया पार्क सौंदर्यीकरण का शुभारंभ, वार्ड–4 को मिलेगी आधुनिक सौगात”

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिक नगर। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या–4 में R-121 के सामने स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि पार्कों का विकास केवल सौंदर्य बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्क के सौंदर्यीकरण से क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं बेहतर सार्वजनिक सुविधा प्राप्त होगी।

राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, नाली, पार्क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य निरंतर गति से कराए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी जनहित सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों को इसी प्रकार आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जा सके।

इस अवसर पर सभासद हरिओम चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अजय मलिक,पंकज चौहान,मेघराज सैनी, महेश शर्मा, वीरेंद्र सरदाना, प्रमोद सैनी, त्रिलोक, अनिल शर्मा, सुभाष त्यागी, रणजीत सिंह रावत, भूषण शर्मा, बृजपाल सैनी, राकेश चौधरी, रामेश्वर दयाल, बाबूराम सैनी, ओमवीर, देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, रवि वर्मा, आदित्य मलिक, रविंद्र उनियाल,संदीप चौधरी, आरपी सिंह,जितेंद्र राय, विवेक विश्वकर्मा, अनुप रावत, साहुल चौहान, दीपिका शर्मा,नेहा, नीरज प्रेमी, हरकेश चौहान, दिनेश चौहान, वीरेंद्र बोरी, सुरेंद्र कंडवाल, बलराम नौटियाल,आशीष, पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "छठ मईया पार्क को मिली सुरक्षा की सौगात: नवोदय नगर वार्ड-13 में चार दिवारी निर्माण का नारियल फोड़कर हुआ भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं और नागरिकों में खुशी की लहर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 2 0
Users Today : 312
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 2 0
Users Today : 312
Users Yesterday : 1368