न्यूज़ फ्लैश
“उत्तराखंड में हाई अलर्ट! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का बड़ा आदेश—24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलो” “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण” “चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार! कर्णप्रयाग-सिमली में बनेंगी हाईटेक पार्किंग, धामी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान” “हरिद्वार में फूटा आस्था का महाविस्फोट! 39 लाख 15 हजार शिवभक्तों ने भरी हुंकार, कांवड़ यात्रा में 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार का बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड” “कांवड़ियों की सेहत से कोई समझौता नहीं! हरिद्वार में ढाबों-रेस्टोरेंट्स पर खाद्य विभाग का अचानक निरीक्षण, 4 नमूने जांच के लिए सील” “हर की पैड़ी से उठेगा 2036 ओलंपिक का महा-संकल्प! संतों के आशीर्वाद से रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा बनेगी इतिहास की गवाह”
Home » ऐलान » “9 से 17 अगस्त तक हरिद्वार होगा तिरंगामय! जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का बड़ा ऐलान, “हर घर तिरंगा 2026″ अभियान में हर नागरिक बनेगा राष्ट्रभक्ति का भागीदार”

“9 से 17 अगस्त तक हरिद्वार होगा तिरंगामय! जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का बड़ा ऐलान, “हर घर तिरंगा 2026″ अभियान में हर नागरिक बनेगा राष्ट्रभक्ति का भागीदार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “हर घर तिरंगा 2026” अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह अभियान 09 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा साइकिल एवं ई-बाइक रैली, राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता, तिरंगा-थीम आधारित रोशनी, तिरंगा सेल्फी बूथ, शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा आधारित गतिविधियां तथा व्यापक प्रचार-प्रसार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे प्रत्येक नागरिक अभियान से जुड़ सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी व्यावहारिक हो, सरकारी भवनों, बांधों, पुलों, सड़कों, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों, अस्पतालों, विद्यालयों, बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा-थीम आधारित रोशनी एवं आकर्षक सजावट की जाए। साथ ही अधिक भीड़भाड़ वाले प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा-थीम की भव्य रंगोलियां बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगे से प्रेरित कला-कृतियों, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रेरक प्रसंगों तथा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के अंशों से दीवारों एवं परिसर को सजाने जैसी गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित की जाए।

उन्होंने नगर नगमों,नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों सहित सभी विभागों को निर्देश दिए कि अभियान का व्यापक प्रचार राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट एवं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाए। साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को “हर घर तिरंगा” पोर्टल (www.harghartiranga.com) पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर डिजिटल अभियान में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं भारतीय ध्वज संहिता का पूर्णतः पालन कराया जाए। शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय निकायों, औद्योगिक इकाइयों तथा अन्य विभागों को अभियान के सफल संचालन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा 2026” अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर, अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करें तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर इस राष्ट्रीय जनअभियान का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 5 5 6
Users Today : 39
Users Yesterday : 1234
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 5 5 6
Users Today : 39
Users Yesterday : 1234