न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » समस्या » “विधायक अनुपमा रावत ने उठाई जमालपुर कलां की सीवर समस्या, डीएम से की समाधान की मांग”

“विधायक अनुपमा रावत ने उठाई जमालपुर कलां की सीवर समस्या, डीएम से की समाधान की मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 21 मई।हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अनुपमा रावत ने आज जिला अधिकारी (DM) हरिद्वार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिक भी उनके साथ मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं विधायक के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखीं।

बैठक में विधायक अनुपमा रावत ने ग्राम जमालपुर कलाँ की वर्षों पुरानी सीवर लाइन की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों को आए दिन गंदगी, जलभराव और बदबू की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है,

जिससे न केवल जीवन स्तर प्रभावित हो रहा है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। यह समस्या कई बार शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाई जा चुकी है, परंतु अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

विधायक अनुपमा रावत ने डीएम से आग्रह किया कि इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेते हुए स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यक बजट स्वीकृत कराकर कार्य को प्राथमिकता पर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी है कि जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुँचाया जाए और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामवासियों को आए दिन गंदगी, जलभराव और बदबू की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है

डीएम हरिद्वार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही।
इस बैठक को लेकर क्षेत्रवासियों में उम्मीद की एक नई किरण जगी है कि वर्षों पुरानी समस्या का अब समाधान हो सकेगा।

ALSO READ  मिक्चर प्लांट बना ग्रामीणों की तबाही का कारण: महादेव रोड धूल, दलदल और गड्ढों से बेहाल, जनजीवन व खेती पर संकट गहराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 6
Users Today : 328
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 6
Users Today : 328
Users Yesterday : 1253